कोलेस्ट्रॉल से लेकर बढ़ते मोटापे को कंट्रोल कर सकता है रागी, सर्दियों में इन 5 तरीकों से करें सेवन

Ways to Eat Ragi :  सर्दियों में रागी का सेवन करना काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में किस तरह करें रागी का सेवन?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : November 6, 2023 10:00 AM IST

Ways to Eat Ragi : सर्दियों में रागी का सेवन करने से आपके शरीर को गर्माहट मिलेगी। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं। यह मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, फैट और प्रोटीन के साथ-साथ प्रमुख सूक्ष्म पोषक तत्व - विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। यह हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए इसमें कोलेस्ट्रॉल और सोडियम के स्तर को कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा रागी का सेवन करने से आपकी कमजोरी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। नियमित रूप से रागी का सेवन करने से त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। इसमें विटामिन सी और ई होता है, जो स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा रागी में बी कॉम्प्लेक्स विटामिन - थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन और फोलिक एसिड के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस भी मौजूद होता है, जो आपके लिए काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में किस तरह करें रागी का सेवन?

1. रागी के आटे की रोटी

सर्दियों में आप रागी की रोटी बनाकर खा सकते हैं। रागी की रोटी काफी ज्यादा हैवी होती है, जिसके सेवन से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। ऐसे में आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं, जो सर्दियों में बढ़ने वाले मोटापे को कंट्रोल कर सकती है। साथ ही इस रोटी के सेवन से आपके शरीर को गर्माहट भी मिल सकती है।

2. अंकुरित रागी

जिस तरह आप चना, मूंग जैसी दालों को अंकुरित करके खाना पसंद करते हैं। उसी तरह रागी को भी अंकुरित करके खाया जा सकता है। अंकुरित रागी खाने से आपके शरीर को भरपूर रूप से आयरन प्राप्त होता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकती है, जो हार्ट हेल्थ को बढ़ावा दे सकती है।

3. रागी के लड्डू

रागी का लड्डू भी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। लड्डू बनाने के लिए आप चीनी के बजाय गुड़ का प्रयोग करें। गुड़ और रागी का कॉम्बिनेशन आपके शरीर को गर्म रखता है। साथ ही इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो सकता है, जो सर्दियों में होने वाली परेशानी को कम कर सकता है।

4. रागी पैन केक

अगर आप रागी की रोटी खाकर बोर हो गए हैं, तो रागी से पैन केक बनाकर खाएं। इस पैन केक को आपका बच्चा भी बहुत ही आसानी से खा सकता है। इसमें चीनी के बजाय शहद या फिर मैपल सीरप का प्रयोग करें, ताकि आपको इसका भरपूर पोषण मिल सके।

5. रागी डोसा

रागी का डोसा भी काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। यह एक साउथ-इंडियन डिश है, जो काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। रागी का डोसा सर्दियों में खाना काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। ब्रेकफास्ट के रूप में अगर आप रागी से बना डोसा खाते हैं, तो इससे काफी हद तक वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।

सर्दियों में आप रागी कई तरह से खा सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही रागी का सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source