सुबह पेट लगे फूला-फूला तो नाश्ते में खाइए ये 5 तरीके के फूड्स, गैस से लेकर पेट की सभी परेशानियां होंगी दूर

अगर आपको हर दूसरे दिन सुबह उठने के बाद अपच, गैस, पेट फूलने की समस्या रहती है तो आप सुबह नाश्ते में इन चीजों का सेवन कर अपनी परेशानी को दूर कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 27, 2022 7:31 AM IST

पेट फूलना एक गंभीर समस्या है, खासकर जब आपके सामने पूरा दिन पड़ा हो। पेट फूलने से न सिर्फ आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है बल्कि ये आपकी दिन भर की गतिविधियों को बाधित करने का काम करती है। इसलिए दिन की शुरुआत सही फूड्स और एक हेल्दी मील प्लान के साथ करना आपके लिए सही साबित होता है। अगर आपको हर दूसरे दिन सुबह उठने के बाद अपच, गैस, पेट फूलने की समस्या रहती है तो आप सुबह नाश्ते में इन चीजों का सेवन कर अपनी परेशानी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये विकल्प।

सुबह नहीं फूलेगा पेट खाएं ये हेल्दी ऑप्शन

1-केले का बना दलिया

केले का दलिया आपकी आंत के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। इसे बनाने के लिए आपको जरूरत होगी ओटमील, दूध, केले, दालचीनी और शहद की। इस डिश को तैयार करने के लिए ओट्स, दूध और दालचीनी को एक पैन में डालिए। मध्यम आंच पर एक उबाल आने तक गर्म कीजिए और उसके बाद गैस धीमी कर दीजिए। अब कुछ मिनट तक इसे धीरे-धीरे चलाइए जब तक-तब तक ये गाढ़ा न हो जाए। अब इसमें केरे को मैश कर और शहद को मिलाकर फिर से हिलाएं। अब कटोरे में डालें और मजे से खाएं।

2-अंडा-हल्दी भुर्जी

हल्दी को उसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है, जो पेट फूलने सहित कई पाचन समस्याओं को कम करने का काम करती है। सुबह नाश्ते में आप अंडे के भुर्जी में हल्दी डालकर खा सकते हैं, जो पेट की समस्याओं में आराम दिलाती हैं। आपको अंडे, अपनी पसंद के तेल, हल्दी पाउडर और पालक चाहिए। उसके बाद उसमें हल्दी और अंडे को डालिए जब तक वो अच्छी तरह से न पक जाए।

3-बाजरा चीला

बाजरा चीला बनाने के लिए आपको बाजरा का आटा, नमक, हरी मिर्च, कटी हुई धनिया पत्ती, कटी हुई शिमला मिर्च, कद्दूकस की हुई गाजर और 2 चम्मच तेल चाहिए होगा। इस डिश को बनाने के लिए आपको एक कटोरे में बाजरा का आटाडालना है और उसमें थोड़ा पानी डालकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लेना है। अब इसमें हरी मिर्च, धनिया पत्ती और कद्दूकस की हुई गाजर मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। नॉन स्टिक पैन को गर्म करें और उसकी सतह पर तेल लगाएं। अब बैटर को पैन पर डालें और गोलाकार रूप दें। चीले के दोनों ओर तेल लगां और पकाएं।

4-पपीते का सलाद

पपीते के ढेर सारे फायदे हैं। इसमें प्राकृतिक एंजाइम पाया जाता है, जिसे पैपीन कहा जाता है। पैपीन, पेट फूलने, कब्ज और गैस की परेशानी में आराम पहुंचाता है। ऐसा कहा जाता है कि पपीता सलाद एक हेल्दी विकल्प है। इसके लिए आपको सिर्फ हरी पपीता, गाजर और पुदीने की पत्तियां चाहिए होंगी। इसकी ड्रेसिंग के लिए आप राइस विनेगर, सोया सॉस, मैपल सिरप, नमक, लहसुन की कलियां, प्याज और लाल मिर्च का भी प्रयोग कर सकते हैं।

5-जीरा पानी पिएं

जीरा पानी पीने से आपको पेट फूलने की परेशानी में काफी आराम मिलता है। एक कप पानी को गर्म कर लीजिए और उसमें आधा चम्मच जीरा डालकर रात भर भिगो कर रख दीजिए। अगली सुबह उस जीरे के पानी में शहद और नींबू डालकर सुबह गट-गट कर पी जाइए। ये ड्रिंक आपको वजन कम करने में भी मदद करेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source