... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 9, 2022 3:02 PM IST
कंप्यूटर स्क्रीन, टैबलेट और मोबाइल फोन बना देगा अंधा! ये 5 विटामिन-मिनरल बचाएंगे आंखों की रोशनी
सुबह से शाम तक कंप्यूटर स्क्रीन, टैबलेट और मोबाइल फोन चलाने वाले लोगों को अपनी आंखों का ख्याल रखना चाहिए नहीं तो वो दिन दूर नहीं कि एक दिन आप अंधे होने की कगार पर पहुंच जाएंगे। जी हां, जरूरत से ज्यादा इन चीजों का इस्तेमाल आपकी आंखों को थका सकता है और आपकी आंखें खराब हो सकती हैं। हाल ही में अमेरिका के नेशनल आई इंस्टीट्यूट ने एक अध्ययन में पाया कि हेल्दी डाइट हमारी आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी है और ये आंखों से जुड़ी समस्याओं के खतरे (Vitamins and mineral for eye vision in hindi) को कम करती है। हेल्दी डाइट आपकी आंखों से जुड़ी समस्या के खतरे को 20 से 30 फीसदी तक कम कर देता है। आइए जानते हैं आंखों की सुरक्षा के लिए कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट।
हमारी आंखों में मौजूद दृष्टि से संबंधित कोशिकाओं में रोशनी के प्रति संवेदनशील चीजों के लिए विटामिन ए एक कच्चे माल की तरह काम करता है, जो हमारी आंखों की सुरक्षा के साथ-साथ अच्छी दृष्टि के लिएबहुत ही जरूरी है। विटामिन ए का उत्कृष्ट स्त्रोत जानवरों के अंगों को माना जाता है लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं तो अंडे, गाजर जैसे फूड्स आपके लिए बेस्ट हैं।
विटामिन सी एक प्राकृतिक एंटी-ऑक्सीडेंट है और ये एंटी-इंफ्लेमेटरी व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से संपन्न होता है, जो हमारी आंखों को मुक्त कणों और सूरज की किरणों के हानिकारक प्रभावों से बचाता है। आप सिर्फ सब्जियों व फलों का सेवन कर ही पर्याप्त विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं। चेरी, कीवी, संतरा, सेब, नींबू, टमाटार जैसी आम सब्जियों में विटामिन सी पर्याप्त है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड के मुख्य घटक हैं डीएचए और ईपीए, जो कि हमारे दृष्टि विकास और रेटिनल की कार्यक्षमता के लिए बहुत ही जरूरी है। अगर आपका ओमेगा-3 फैटी एसिड अपर्याप्त रह जाता है, तो ये आपके रेटीना को खराब करने का काम करता है। आप सी-फूड की मदद से ओमेगा-3 फैटी एसिड इनटेक को बढ़ा सकते हैं।
ल्यूटीन और जेक्सेनथिन इंसानों के रेटिना और लेंस में प्रमुख रूप से पाया जाता है, जो आंखों में मौजूद मुक्त कणों को बाहर निकालने में मदद करता है और आपकी आंखों की सुरक्षा और दृष्टि को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं। इन दोनों मिनरल्स के इनटेक को बढ़ाने के लिए आप कोर्न, गाजर, केल, पालक, अंडे और दूसरे फूड्स का सेवन कर सकते हैं।