
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : June 1, 2022 7:18 PM IST
मीठे को देखकर उसे खाने का मन काफी आम बात है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए मीठा खाने की चाहत सिर्फ चाह बनकर ही रह जाती है। मीठा कहीं ज्यादा ना हो जाए, अगर मीठा ज्यादा हुआ तो समझो शुगर लेवल का बढ़ना भी तय है। इससे बचने के लिए ना चाह कर भी मीठे से दूरी बनानी ही पड़ती है। लेकिन मीठे की इस क्रेविंग का आखिर किया भी तो क्या किया जाए। ऐसे में इस क्रेविंग को कैसे शांत किया जाए, ये एक बड़ा सवाल है। हालंकि ज्यादा मीठा खाना आपकी सेहत को खराब कर सकता है। फिर आप डायबिटीज के मरीज हों या ना हों। अब आम लोगों के लिए मीठा खाने के लिए कई ऑप्शन हैं। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए कोई ऑप्शन नहीं है। अगर हम आपसे कहें कि हम आपके लिए बढ़िया ऑप्शन बताने वाले हैं, तो ये आपके लिए सबसे अच्छा सरप्राइज होगा।
कभी कभी मीठा खाने की क्रेविंग हम पर बुरी तरह से हावी होने लगती है। अब इस सिचुएशन में डायबिटीज के मरीजों के लिए भी एक अच्छा विकल्प है। आप कोको पाउडर को हमेशा अपने किचन में रखें। कोको नट बटर बनाना भी बेहद आसान है। इसमें शुगर फ्री नट बटर के साथ या घर में बना शुगर फ्री नट बटर मिलाकर एक हेल्दी, स्वादिष्ट और मीठा होता है। अगर इसे और भी ज्यादा टेस्टी बनाना है तो अपने पसंदीदा फ्रूट्स ऐड कर सकते हैं।
चिया सीड्स के फायदों से कौन भला अनजान होगा। चिया सीड्स काफी ज्यादा हेल्दी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट काफी अच्छी मात्रा में होता है। इसका सेवन दिल की बीमारी से दूर रखता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। आप शुगर फ्री पुडिंग बनाकर इसका मीठा स्नैक तैयार कर सकते हैं।
डायबिटीज के मरीजों को अगर मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है तो आपके पास डार्क चॉकलेट का बढ़िया विकल्प है। ये खाने में बिलकुल सेफ है और इसमें हार्मफुल शक्कर भी नहीं होती। एक स्नैक के तौर पर डायबिटिक के मरीजों को डार्क चॉकलेट खाने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। जो शरीर के लिए अंदर से फायदेमंद होते हैं। अगर आपको भी मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है तो बिंदास होकर डार्क चॉकलेट खाइए।
डायबिटीज के मरीजों के लिए ग्रीन कर्ड यानि कि हरा दही काफी फायदेमंद होता है। इस दही के इस्तेमाल से आप कई तरह के स्नैक्स तैयार कर सकते हैं। आप इसमें स्टेविया को मीठे के तौर पर इसमें इस्तेमाल कर सकते हैं और दही अपने हिसाब से मीठा बना कसते हैं। देखा जाए तो डायबिटीज के मरीजों के लिए ग्रीन कर्ड खाना काफी सुरक्षित है। आप इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स, बेरी, सेब जैसे कई तरह के फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, और कुछ मीठा खाने का दिल कर रहा है तो, अपने किचन में जाएँ, एक कटोरी ओट्स निकालें और उससे कुछ मीठा बनाने की कोशिश करें। इसमें मीठापन बढाने के लिए, मैश केला मिलाएं। और थोड़ी सी दालचीनी मिलाकर छोटे छोटे गोले बना लें। अगर आपको ये चिपचिपा लगने लगे तो, नारियल के बुरादे से उसे अच्छे से कोट कर दें। फ्रिज में स्टोर कर दें और जब भी कुछ मीठा खाने की क्रेविंग हो तो इसे खा लें।
जब डायबिटीज की समस्या होती है तो मीठा खाने की क्रेविंग से लड़ना मुश्किल हो जाता है। हमने आपको इस लेख में ऐसे मीठे स्नैक्स के बारे में बताया है जिससे आपकी क्रेंविंग खत्म हो जाएगी। आप अपने हिसाब से शुगर फ्री का इस्तेमाल करें। अगर आप अपने डेली रूटीन में मीठा शामिल करना भी चाहते हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर से राय जरुर लें।