दूध हो गया है मंहगा तो डाइट में शामिल करें ये 5 फूड, मिलेगा दूध से ज्यादा कैल्शियम, हड्डियां होंगी मजबूत

कैल्शियम शरीर के लिए काफी आवश्यक तत्व है और इसकी कमी से हड्डियों और दांतों को काफी नुकसान पहुंचता है। आइए जान लेते हैं कैल्शियम की कमी को पूरा करने वाले कुछ स्रोतों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : March 17, 2023 7:01 AM IST

शरीर के सही ढंग से फंक्शन करते रहने के लिए कैल्शियम काफी जरूरी तत्व होता है। यह हड्डियों को मजबूत रखने का काम करता है और मसल्स को भी मजबूत बनाता है। यह दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है और शरीर के PH लेवल को भी मेंटेन करके रखता है। कैल्शियम का होना दांतों के लिए भी जरूरी होता है। कैल्शियम के कई सारे स्रोत (Best Source of Calcium) उपलब्ध होते हैं और अधिकतर डेयरी आइटम्स को ही इसका मुख्य स्रोत माना जाता है। जो लोग पूरी तरह से वेगन बन गए हैं या जो दूध आदि का सेवन कम करते हैं उन्हें इस तत्व की कमी देखने को मिल सकती है इसलिए कैल्शियम के अलग-अलग स्रोतों के बारे में जानना भी काफी जरूरी होता है। न्यूट्रीशनिस्ट अंजली मुखर्जी कहती हैं कि, ''अपने बच्चों के आहार में पर्याप्त कैल्शियम का होना बहुत आवश्यक है। बचपन में हड्डियों का मजबूत होना जीवन भर हड्डियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक अच्छी शुरुआत है। हर मां को चिंता रहती है कि उनका बच्चा दूध नहीं पीता, उन्हें पर्याप्त कैल्शियम कैसे मिलेगा? खैर, दूध कैल्शियम का एकमात्र स्रोत नहीं है। आप अपने बच्चों के आहार में कैल्शियम को और अन्य तरीकों से शामिल कर सकते हैं।''

कैल्शियम की कमी दूर करने वाले फूड - (Best Source of Calcium For Bones In Hindi)

काले तिल के बीज

काले तिल के बीजों में केवल कैल्शियम ही नहीं बल्कि और भी पौष्टिक तत्व होते हैं जैसे- विटामिन बी, हेल्दी फैट्स आदि। अगर आपके बच्चे दूध नहीं पीते हैं तो उनकी डाइट में तिल के बीजों को जरूर शामिल करें। इससे उन्हें काफी अच्छी मात्रा में कैल्शियम मिल सकता है।।

दही

दही खाने में तो स्वाद होती ही है साथ में इसमें कई सारे पौष्टिक तत्व भी मौजूद होते हैं जिनमें से कैल्शियम एक है। इसके अलावा दही में प्रो बायोटिक होते हैं जो पेट और पाचन के स्वास्थ्य के लिए खूब लाभदायक होते हैं। इनमें इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले पौष्टिक तत्व भी होते हैं।

हरी सब्जियां

अधिकतर हरी सब्जियों में कैल्शियम पाया जाता है जैसे मेथी, ब्रोकली, मूली की पत्तियां, पालक आदि। यहां तक कि धनिया और पुदीने की चटनी में भी कैल्शियम पाया जाता है। इस चटनी को रोटी या फिर सैंडविच आदि के साथ खाया जा सकता है।

नट्स

अखरोट, खजूर और खुबानी आदि जैसे नट्स में काफी सारा पोषण पाया जाता है जिसमें कैल्शियम, प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन आदि शामिल होते हैं। इन्हें हेल्दी स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है।

दाल

दाल जैसे राजमा, काबुली चना, काला चना, हरा चना आदि भी कैल्शियम के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। इनको उबाल कर टमाटर, प्याज के साथ मिक्स करके चाट के रूप में भी खाया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source