Weight Loss Diet: साधारण रोटी खाने के बजाए डाइट में शामिल करें ये 5 हेल्‍दी रोटियां, वजन घटाने में मिलेगी मदद

क्या आपने कभी सुना है की रोटियों से वजन कम हो सकता है? जी हां, हम यहां गेहूं की रोटियों की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि हम आपको पांच ऐसी रोटियों के बारे में बता रहे हैं जिसके सेवन से आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 28, 2021 1:53 PM IST

वजन कम करने (Weight Loss) के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ सही खानपान का होना बहुत जरूरी है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम कार्ब्‍स का सेवन कितना करते हैं। यह बात सही है कि कार्ब्‍स हमें ऊर्जा देता है मगर यह भी सत्य है कि यह वजन कम करने के खिलाफ भी है। ऐसी स्थिति में अगर आपसे कोई यह कहे की रोटी खाकर आप वजन कम कर सकते हैं तो आपको कैसा लगेगा? क्योंकि रोटी में कार्ब्‍स की मात्रा अधिक होती है लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसी रोटियों के बारे में बता रहे हैं जो वाकई में आपके वेट लॉस जर्नी में आपकी मदद करेंगे।

वजन कम करने के लिए खाएं रोटी - Roti Or Chapati For Weight Loss:

1. रागी के आटे से बनी रोटियां

रागी एक बेहतरीन अनाजों में से एक है इसमें आयरन कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है यह स्वास्थ संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। अगर आप वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं तो तो रागी का आटा (Ragi Ka Aata) आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है इससे बनी रोटियां खाने से आप अपने भूख को कम कर सकते हैं साथ ही या पचाने में भी आसान होता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

2. बादाम के आटे की रोटियां

बादाम को अनाज नहीं माना गया है। बादाम का आटा (Badam Ka Aata) थोड़ा महंगा हो सकता है मगर पोषण का एक बड़ा स्रोत है खराब वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं तो आप अपने आहार में बादाम की रोटियां शामिल कर सकते हैं। यह प्रोटीन से युक्त होती हैं जो वजन कम करने में आपकी मदद करेंगी। बादाम में फाइबर होता है जिसका अर्थ है कि है यह पोषक तत्वों को अवशोषित करने में बाधा उत्पन्न नहीं करता है।

3. बाजरे के आटे की रोटियां

बाजरे का आटा (Bajre Ka Aata) ग्लूटेन फ्री होता है और फाइबर से युक्त होता है यह गेहूं की रोटियों की अपेक्षा ज्यादा फायदेमंद होती हैं। इसमें मौजूद हाई फाइबर यह सुनिश्चित करती हैं कि आप अनावश्यक खाद्य पदार्थों से दूर रहेंगे। इसमें मैग्नीशियम और अन्य जरूरी विटामिन आपके शरीर में इन्फ्लेमेशन को कम करते हैं।

4. ज्वार के आटे की रोटियां

ज्वार का आटा (Jwar Ka Aata) गेहूं की रोटियों की तुलना में पचाने में आसान होती हैं यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर रखती हैं साथ ही यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करती हैं, जिससे आपका वजन नियंत्रित रहता है यह विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है जो आपकी इम्‍यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।

5.  जई के आटे की रोटियां

जई को ओट्स (Oats) भी कहते हैं ओट्स वजन घटाने में काफी मददगार है इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यदि आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो आप गेहूं की रोटी के बजाए जई के आटे की रोटियां खाएं जो आपके लिए फायदेमंद है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source