... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : September 1, 2021 12:10 PM IST
बिना दांत वाले लोग भी खा सकते हैं ये 5 पोषक तत्वों से भरे फूड्स, जानें बिना दांत के खाए जा सकते हैं कौन से फूड्स
बुजुर्ग हों या फिर एक उम्र में जाकर दांत किसी भी व्यक्ति के कमजोर हो ही जाते हैं और दांत टूट जाते हैं। दांत न होने पर कोई भी व्यक्ति अपने भोजन का आनंद नहीं ले सकता और उसके लिए किसी भी चीज को चबाना मुश्किल हो सकता है। इतना ही नहीं इसके अलावा जब आप खाने को चबा-चबाकर नहीं खाते हैं तो आपके शरीर में पोषण की कमी हो जाती है और एक उम्र में आपको अपनी पोषण संबंधी जरूरतों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें बिना दांत वाले लोग अपनी डाइट में शामिल कर पोषण प्राप्त कर सकते हैं।
हम सभी जानते हैं कि बुढ़ापा जीवन का कोई आसान पड़ाव नहीं है। इस उम्र में कई शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियां सामने आती हैं, जिनसे बुजुर्ग आबादी को निपटना पड़ता है। उनमें से एक है दांत को टूट जाना। इस हकीकत से रूबरू होना काफी मुश्किल है। आखिरकार, यह भोजन खाने से भी जुड़ा है, जो उन्हें सभी पोषण प्रदान करने के लिए आवश्यक है। दांतों के अभाव में उनके लिए कुछ भी और सब कुछ खाना मुश्किल हो जाता है। यह आपके खाने के विकल्पों को सीमित करता है, लेकिन आप अपनी डाइट में कुछ नरम फूड्स का सेवन कर फिट रह सकते हैं। इन फूड्स में पोषण भी अधिक होता है, जिससे समस्या भी हल हो जाती है और आप फिट भी रहते हैं आइए जानते हैं कौन से हैं ये फूड्स।
दलिया निश्चित रूप से एक नरम और खाने में आसान फूड है, जो ढेर सारे पोषक तत्वों से भरा होता है। दलिया की प्रत्येक सर्विंग में चार ग्राम तक डाइटरी फाइबर होता है, जो आपको ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। इतना ही नहीं आप एक कटोरी दलिया में किशमिश और अलसी का पाउडर भी मिला सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अंडा प्रोटीन से भरा होता है, जो किसी भी व्यक्ति की मांसपेशियों के निर्माण में मदद कर सकता है। इसके अलावा, उनमें विटामिन डी, विटामिन बी 12, कोलीन और सेलेनियम सहित कई पोषक तत्व होते हैं। अगर आपके दांत नहीं हैं तो आप अंडा भुर्जी बनाकर खा सकते हैं, जो आपको पोषण देने के साथ-साथ आपका पेट भरने में भी मदद करेगा। एक अंडे में 7-8 ग्राम प्रोटीन होता है, जो आपके लिए बेस्ट है।
बुजुर्गों के लिए स्मूदी विशेष रूप से फायदेमंद और स्वास्थ्य वर्धक साबित हो सकती है। बिना दांत वाले लोग बिना चबाए ही फलों और सब्जियों से बनी स्मूदी को पीकर ढेर सारा पोषण प्राप्त कर सकते हैं। आप अपनी स्मूदी में पालक के साथ केला और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों का उपयोग कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहद फायदेमंद और हेल्दी साबित होगी। अगर आपका व्यक्ति का पाचन तंत्र अच्छा है, तो दूध और प्रोटीन पाउडर का एक स्कूप भी मिलाएं, जो इसे और हेल्दी बनाने का काम करेगा।
दही वास्तव में अपने आप में एक ऐसा फूड है, जो सभी उम्र के लोगों को लाभ पहुंचाने में मदद करता है। दही न सिर्फ कैल्शियम बल्कि प्रोटीन और पोटेशियम का भी एक बड़ा स्रोत है। इसके अलावा, इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रख सकते हैं। दही का नियमित सेवन करने से आप हेल्दी तो रहते ही हैं साथ ही आपका पेट भी ठीक रहता है, जिससे आप बीमार नहीं पड़ते हैं।
पनीर भी एक बुजुर्ग व्यक्ति की डाइट का एक बढ़िया विकल्प है खासकर उनके लिए जिनके दांत नहीं हैं। इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व होते हैं, खासकर प्रोटीन और कैल्शियम जो बढ़ती उम्र में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मददगार साबित होते हैं। यह फूड न सिर्फ ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है बल्कि आपके शरीर को ढेर सारे पोषक तत्व भी प्रदान करता है।