Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Fruits for Gut health : शरीर को हेल्दी रखने के लिए पेट का हेल्दी होना जरूरी है और पेट को हेल्दी रखने के लिए आंतों का हेल्दी होना जरूरी है। हमारी आंतों में लाखों बैक्टीरिया रहते हैं, जो आंतों की सेहत को दुरुस्त रखने के साथ-साथ पाचन को दुरुस्त बनाते हैं। जब बात आंतों को हेल्दी बनाने की होती है तो आपकी डाइट बहुत अहम भूमिका निभाती है। अगर आपकी डाइट में सही फूड्स नहीं हैं तो आपकी आंतों को बीमार बनने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए आपको अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करने की जरूरत है। आइए आपको बताते हैं ऐसे 5 फलों के बारे में, जिन्हें सुबह उठकर खाने से न सिर्फ पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने और आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
आंतों को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको अपनी फलों की टोकरी में आडू को शामिल करने की जरूरत है। आडू में फाइबर होता है और एक आडू में 5.5 ग्राम तक फाइबर होता है, जो आपको लंबे वक्त तक फुल रखनेमें मदद करता है और आपकी जुबां को लगी मीठे की क्रेविंग को भी शांत करता है।
आपने लोगों को दस्त, कब्ज जैसी पेट से जुड़ी परेशानियों में केला खाते हुए देखा होगा। इससे ये पता चलता है कि केला, आंतों के लिए कितना अच्छा है। एक केले में 3 ग्राम तक फाइबर होता है और साथ ही इसमें मौजूद पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन बी6 और फोलेट जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। ये फल आंतों में जमा गंदगी को भी बाहर निकालता है।
सेब में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है, जो कि इसे आंतों के लिए हेल्दी फलों में से एक बनाता है। एक सेब में 3 ग्राम फाइबर होता है, जिसे पचाना आपके लिए आसान होता है और तो और ये वजन घटाने में भी आपकी मदद करता है। सेब में मौजूद विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।
बेरीज का नाम सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। एक कटोरी ब्लूबेरी में 5 ग्राम तक फाइबर होता है, जो पेट को फुल रखने के साथ-साथ आंतों को भी हेल्दी बनाती है। प्रीबायोटिक का रिच सोर्स होने के साथ-साथ ब्लूबेरी आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने का काम करती है, जिससे आंतें हेल्दी रहती हैं।
कीवी ढेर सारे पोषक तत्वों का भंडार है और डेंगू में ये बहुत लाभकारी माना जाता है। एक कीवी में 5 ग्राम तक फाइबर होता है, जो दिमाग से लेकर आंतों को हेल्दी बनाने का काम करता है। इतना ही नहीं कीवी आपकी आंतों पर संतुलित प्रभाव छोड़ता है और आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है।