Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बरसों से हमारे बड़े-बुजुर्ग ये कहते आए हैं कि अगर बीमारियों से दूर रहना है तो आपको रात को हमेशा हल्का भोजन करना चाहिए। रात के वक्त हल्का भोजन करने से आपको पेट में गैस नहीं बनती और न ही पेट फूलने की शिकायत रहती है, जिसके बाद आप आसानी से रात में सो सकते हैं। लेकिन अगर आपको रात में हल्का भोजन करना है तो आपके लिए जरूरी है कि आप दिन में ऐसी चीजें खाएं ताकि आपको पूरे दिने के लिए एनर्जी तो मिले ही साथ ही आपको रात के वक्त तेज भूख न लगे। आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड के बारे में, जिन्हें आप बेफिक्र होकर रात में खा सकते हैं। ऐसा करने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की भी कमी नहीं होगी और न ही आप कमजोरी महसूस करेंगे। तो आइए जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में।
ऐसे खाद्य पदार्थ, जिनमें फैट और चिकनाई नहीं होती है या फिर वो ज्यादा तले हुए या मसालेदार या फिर हाई शुगर और कार्ब वाले फूड्स न खाएं क्योंकि एक दम से आपके रक्त में घुलकर आपका ब्लड शुगर बढ़ा देते हैं और आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। आप इसके बजाए पेट के अनुकूल भोजन जैसे सूप, सलाद, रोटी पर मक्खन के साथ या फिर जैतून का तेल लगाकर खा सकते हैं। आप इन्हें रात में खा सकते हैं क्योंकि ऐसा भोजन, जिसमें मीट से जुड़ी डिश नहीं होती है आपके लिए एक अद्भुत हल्का डिनर हो सकता है।
मूंग दाल खिचड़ी को हमेशा से एक कंफर्ट भोजन के रूप में जाना जाता है, जो रात के खाने के लिए बिल्कुल पौष्टिक और हल्की होती है। अगर आपको रात के वक्त कुछ हल्का खाने का मन है तो आप इस जल्दी से तैयार होने वाली डिश को खा सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा सामग्री की भी आवश्यकता नहीं होती है।
अगर आपने दिन में कोई बोरिंग सा लंच किया है और आपको रात में हल्का खाने का मन है तो आप अंडा-भुर्जी भी ट्राई कर सकते हैं। जी हां, कई पोषक तत्वों से भरा अंडा आपको फुल रखने के साथ-साथ फिट भी रखता है और काफी हल्का भी होता है। आप इसे दिन, रात या फिर दोपहर किसी भी वक्त खा सकते हैं।
आप जब भी अच्छे और हेल्दी फूड्स की बात करेंगे तो टोफू की जगह उसमें हमेशा रहेगी। जी हां, इसमें कोई दो राय नहीं है कि टोफू प्रोटीन से भरा उत्पाद है, जिसे आप कई तरीके से बना सकते हैं। टोफू की भुर्जी बनाकर आप रात में खा सकते हैं और बिना किसी डर के सो सकते हैं। इसे खाने से आपके शरीर में कोई समस्या नहीं होगी और आपका पेट भी हल्का रहेगा।
इ़डली को बनाना जितना आसान ही उससे कहीं ज्यादा आसान इसे पचाना है। इडली को सबसे हल्के और पोषक तत्वों से भरपूर व्यंजनों में से एक माना जाता है। हां, बस आपको इसका सेवन करते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इडनी के बैटर को रातभर भिगो कर रखना चाहिए। इसलिए आप अगली बार इस बात का ध्यान रखें और मस्त होकर खाएं।