आंखें कमजोर हो रही हैं तो खाना शुरू कर दें ये 5 फूड, दूर हो जाएंगी आंखों की बीमारियां

Foods For Healthy Eyes In Hindi: आंखों की देखभाल के अधिक सावधान रहने की जरुरत होती है, यहां हम आपको आंखों के लिए 5 हेल्दी फूड के बारे में बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 27, 2023 7:46 PM IST

स्वस्थ भोजन जरूरी पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है जो शरीर को अपने सबसे स्वस्थ स्वरूप में रहने में मदद करता है। हमारी आंखें हमारे शरीर का एक अभिन्न अंग हैं और इन्हें अधिक देखभाल और पोषण की भी आवश्यकता होती है। आज के समय में हम हमेशा लैपटॉप स्क्रीन के सामने लगातार काम करने या अपने फोन पर समय बिताकर अपनी आंखों पर जोर दे रहे हैं। इससे हमारी आंखों की रोशनी कमजोर होती है और लंबे समय में यह आंखों के लिए हानिकारक होता है। इसलिए हमारे लिए अपनी आंखों की देखभाल करना बहुत जरूरी है और सबसे अच्छी बात यह है कि हमारी रसोई में ही कई फूड्स मौजूद हैं जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद फूड - Foods For Healthy Eyes In Hindi

1. हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी और केल जैसी सब्जियां ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे कैरोटीनॉयड से भरपूर होती हैं। ये विटामिन ए, सी और ई से भी भरपूर होते हैं। जो आंखों से संबंधित बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

2 अंडे

अंडे प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उनमें जिंक भी होता है और जर्दी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे कैरोटीनॉयड होते हैं। जो कि हानिकारक नीली रोशनी को हमारे रेटिना को नुकसान पहुंचाने से रोककर आंखों से संबंधित मस्कुलर डिजनरेशन से हमारी रक्षा करते हैं।

3. फलियां और दालें

हैरानी की बात यह है कि एक साधारण दाल प्रोटीन, जिंक और सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर होती है। हमारी दृष्टि तेज और हमारी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए छोले, किडनी बीन्स (राजमा) और दाल एक शाकाहारी विकल्प हैं।

4. बीज और मेवे

एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट और सीड्स हमारे दैनिक विटामिन ई आहार सेवन की आधी मात्रा प्रदान करता है। यह मोतियाबिंद, ड्राई आई और मस्कुलर डिजनरेशन को रोकने में मदद करते हैं।

5. नारंगी रंग के फल और सब्जियां

गाजर, खरबूजे, शकरकंद, आम और खुबानी में बीटा-कैरोटीन की मात्रा अधिक होती है- विटामिन ए का एक रूप जो रतौंधी को दूर करने में मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source