... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 17, 2021 11:28 PM IST
Image credits by: After the tiring session, the focus should be on having a carbohydrate-rich diet to refuel, along with protein for muscle repair and fluid and electrolytes to rehydrate. Lean meat wraps, chicken and vegetables, and stir-fried vegetables with rice can be great options.
बीमारी से जल्द ठीक होने के लिए हमारी डाइट महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है क्योंकि हमारी डाइट बीमारी होने पर शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करने का काम करती है। बुखार हो या कोई अन्य बीमारी प्रकार बीमारी या फिर सर्जरी के बाद आराम डाइट आपको तेजी से ठीक होने में काफी मदद करती है। डाइट भी ऐसी-वैसी नहीं बल्कि उसमें विशेष पोषक तत्वों का शामिल होना बेहद जरूरी होता है। सामान्य बुखार होने पर भी व्यक्ति इतने कमजोर हो जाते हैं कि आसानी से ठीक ना हो सके। बीमारी से हमारे शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है और शरीर थका हुआ महसूस करता है, इसलिए डाइट जल्द उभरने में सहायता करती है। जिससे व्यक्ति फिर से हेल्दी हो जाता है। रिकवरी के बाद डाइट ही हमारे शरीर में ताकत को बढ़ाती है। इसके बाद दोबारा काम करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिलती है।
शरीर को ऊर्जा देने के लिए साग, पालक, अरुगुला, सरसों का साग और स्विस चार्ड जैसी हरी पत्तीदार सब्जियो में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। जिससे शरीर मे सूजन को कम करने में सहायक मिलती हैं साथ ही हमारी इम्युनिटी भी बढ़ती है। और शरीर के घाव बहु तेजी से भर जाते हैं। साथ ही सर्जरी के बाद रिकवरी होने में कम समय लगता है। हरी पत्तीदार सब्जियों में विटामिन सी, मैग्नीज, मैग्नीशियम, फॉलेट जैसे तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। जोकि एंटी-इंफ्लामेटरी और इम्युन सपोर्टिव होते हैं।
अक्सर डॉक्टर किसी पेशेंट के ठीक हो जाने के बाद उससे कुछ दिनों तक संतुलित आहार और अंडा खाने की सलाहा देते हैं। अंडा व्यक्ति के संतुलित आहार को पूरा करने में अहम भूमिका अदा करता है। बीमारी या सर्जरी के बाद हमारे शरीर को सबसे अधिक प्रोटीन की जरूरत होती है। प्रोटीन के कारण ही शरीर में टूटे-फूटे अंग ठीक होते हैं इस कारण रिकवरी के बाद प्रोटीन की जरूरत अधिक होती है।
सैलमन मछली में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होते हैं। सालमन मछली नदियों में पाई जाने वाली दुर्लभ मछलीयो में से है। बीमारी से उभरने के लिए इसका सेवन बेहद फायदेमंद होता है। जिससे शरीर में जल्दी ही रिकवरी होती है सैलमन मछली में प्रोटीन, विटामिन बी, सेलेनियम, आयरन, जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। हीलिंग के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड की बहुत ही जरूरी है।
बैरीज फ्रूट वैसे तो आकर में छोटे होते है लेकिन इनके फायदे कही अधिक होते हैं। जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी आदि बैरीज कुल के फल हैं, जामुन भी बैरीज का ही रूप है। जामुन में अधिक मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है जोकि इम्यून पॉवर को बढ़ाने में हमारी सहायता करता है।
ड्राई फ्रूट्स हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करने में अत्यधिक सहायक होते हैं जैसे बादाम, अखरोट, सनफ्लॉवर के बीज, पीकान इत्यादि बीमारी से उभरने में सहायता करते हैं। इनमें जिंक, विटामिन ई, मैग्नीज, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद रहते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.