Food For Sleep Better: अगर आपको रात में नींद नही आती तो सोने से पहले लीजिए ये 5 फूड, बिस्‍तर पर जाते ही आएगी नींद

Food For Sleep Better: यदि आप रात में अच्छी नींद के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो रात में सोने से पहले कुछ ऐसे फूड हैं जिनके सेवन से आपको अच्छी नींद आएगी।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : June 4, 2021 11:54 PM IST

व्यक्ति का खानपान उसके स्लीपिंग पैटर्न पर गहरा असर डालता है। हमारा भोजन सोने के पैटर्न को नियंत्रित कर सकता है। कई बार हमारा खानपान यह निर्धारित करता है कि आपको अच्छी नींद आएगी या नहीं। अगर आप उन लोगों में से हैं  जिन्हें नींद ना आने की समस्या है या आधी रात में आपकी आंख खुल जाती है, और इस वजह से आप अगले दिन काफी सुस्‍त दिखाई पड़ते हैं, और आपकी एनर्जी का लेवल बिल्कुल डाउन रहता है। जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। इससे ना सिर्फ वह शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है बल्कि उसका मेंटल हेल्थ भी अच्छा बना रहता है। तो एक अच्छी नींद पाने के लिए क्या कर सकते हैं? यहां हम आपको पांच ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खाने पीने से आपके स्लीपिंग पैटर्न में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। यहां बताए गए खाद्य पदार्थों में आप अलग-अलग समय में आप इनका सेवन कर सकते हैं, आइए जानते हैं।

रात में नींद दिलाने वाले फूड -  Food For Sleep Better

1. गरम दूध

रात को अच्छी नींद लेने के उपाय के रूप में गर्म दूध बहुत आम है। आप एक गिलास गर्म दूध ले सकते हैं। सर्दियों के दौरान आप इसे बेहतर पाचन परिणामों के लिए हल्दी पाउडर के साथ ले सकते हैं। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं। दूध में नींद को बढ़ावा देने वाले यौगिक होते हैं जो आपके सोने के पैटर्न को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

2. अखरोट

अखरोट में कुछ ऐसे यौगिक होते हैं जो रात में बेहतर नींद को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इसमें मेलाटोनिन, सेरोटोनिन और मैग्नीशियम होता है, जो नींद के लिए जरूरी है। अखरोट को सोने से पहले या देर रात चबाकर खाने के लिए एक हेल्दी स्नैक के रूप में भी खाया जा सकता है।

3. बादाम

बादाम में मेलाटोनिन की मात्रा अधिक होती हैं। जो आपके सोने और जागने के चक्र को नियंत्रित करने में मदद करती है। बादाम एक सुपरफूड है जो बेहद स्वस्थ है और इसे एक स्वस्थ नाश्ते के रूप में खाना फायदेमंद होता है।

4. कैमोमाइल टी

रात में बेहतर नींद के लिए एक और उपाय क्लासिक कैमोमाइल टी है। यह अनिद्रा के इलाज के लिए एक पारंपरिक उपाय है। कैमोमाइल में एक फ्लेवोनोइड यौगिक होता है जिसे नींद बढ़ाने के गुणों के लिए जाना जाता है।

5. केले

केले पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं जो मांसपेशियों को आराम देने के लिए जाने जाते हैं। इनमें एमिनो एसिड एल-ट्रिप्टोफैन भी होता है, जो मस्तिष्क में 5-एचटीपी में परिवर्तित हो जाता है। 5-HTP को सेरोटोनिन में बदल दिया जाता है, जो एक आराम देने वाला न्यूरोट्रांसमीटर है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.