डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट हैं ये 5 ड्रिंक्स, शुगर कंट्रोल करने में करते हैं मदद

डायबिटीज के मरीजों को खाने पीने पर बहुत ध्यान रखना पड़ता है। आज के इस लेख में बताई गई कुछ चीजों का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को स्वस्थ रहने में काफी मदद मिल सकती है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : July 15, 2022 6:24 PM IST

जब शरीर में इन्सुलिन रेजिस्टेंस जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं तो इसका मतलब है आप डायबिटीज के मरीज हैं। डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर बढ़ने का ज्यादा खतरा होता है। इसलिए ऐसे मरीजों को मीठी चीजें तो बिल्कुल ही नहीं खानी चाहिए। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ ऐसी ड्रिंक्स का भी सेवन कर सकते है जिनसे आपको काफी लाभ मिल सकता है। यह ड्रिंक्स पूरे स्वास्थ्य के लिए ही लाभदायक होती हैं। हालांकि इन चीजों का स्वाद थोड़ा बेकार और कड़वा हो सकता है लेकिन इनसे मिलने वाले लाभ आपको बहुत बढ़िया लगने वाले हैं। आइए जान लेते हैं ऐसी कौन सी हैं वह ड्रिंक्स जिनका सेवन करने से डायबिटीज को मैनेज किया जा सकता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट ड्रिंक्स - Best Drinks For Diabetics 

1. करेले का जूस

करेले में बहुत सारे ऐसे पौष्टिक तत्व होते हैं जो डायबिटीज को मैनेज करने में मदद कर सकते है। रोजाना सुबह सुबह बिना कुछ खाए पिए शुरुआत में करेले का जूस ही पिए।

2. नीम का जूस

नीम में भी स्वास्थ्य को सही रखने के लिए बहुत सारे गुण होते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक है। इसमें एंटी वायरल गुण भी होते हैं।

3. जौ का पानी

जौ में इंसोलिबल फाइबर होता है जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन लेवल को कम करने में सहायक होता है। जौ को एक कप पानी में डाल कर उबाल लें और पानी को पी लें।

4. जिनसेंग की चाय

हो सकता है यह ड्रिंक आपने पहली बार ही सुनी होगी। यह चाय भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है। एक पैन में पानी गर्म करके उसमें जिनसेंग मिला दें और उसे उबालें। इसके बाद उसे छान कर पी लें।

5. तुलसी के बीज

सब्जा बीज तुलसी के बीज होते हैं। इसमें प्रोटीन होता है और यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इसलिए इसका सेवन भी रोजाना जरूर करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source