... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : February 22, 2023 7:31 AM IST
सुबह खाली पेट इन 5 ड्रिंक्स से ब्लड शुगर लेवल को रख सकते हैं कंट्रोल, जानें डायबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट ड्रिंक्स
डायबिटीज एक ऐसी परेशानी है, जिसमें आपकी नसों में बहने वाले खून में ग्लूकोज की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है। इस स्थिति में व्यक्ति न सिर्फ कई तरह की परेशानियां महसूस करता है बल्कि खुद को कई गंभीर बीमारियों के प्रति संवेदनशील भी महसूस करता है। डायबिटीज की वजह से आपकी नसें भी कमजोर हो जाती है साथ ही किडनी के काम करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। कुल-मिलाकर बात ये है कि डायबिटीज आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। अगर आपको डायबिटीज है तो आपको अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है, जिसमें फास्टिंग शुगर लेवल को कंट्रोल रखना और ज्यादा मुश्किल होता है। आइए आपको बताते हैं ऐसी 5 ड्रिंक के बारे में, जो आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है।
अगर आप सुबह उठते ही चाय पीना पसंद करते हैं तो आपको अपनी सुबह की चायको हेल्दी बनाने की जरूरत है। आप गुड़हल, गुड़, दालचीनी जैसी हर्ब का इस्तेमाल कर अपनी चाय को एक हेल्दी पिंच दे सकते हैं, जो आपकी सेहत को सुधारने के साथ-साथ आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में भी मदद करेगा।
फ्रूट जूस पीने के बारे में तो आपने पहले भी कई बार सुना होगा लेकिन ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जी हां, 100 फीसदी फ्रूट जूस का मतलब 100 फीसदी शुगर लेकिन जब बात वेजिटेबल जूस की हो तो आपके लिए ये जूस शुगर को कंट्रोल करने वाला साबित हो सकता है। इसलिए सुबह उठने के बाद ये जूस जरूर पिएं।
अगर आप कॉफी पीने के शौकीन हैं तो आपको बिना मीठे वाली कॉफी पीना शुरू कर देना चाहिए, जो कि आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के साथ-साथ आपके शुगर लेवल को भी मेंटेन रखेगी। जी हां, कॉफी में मौजूद कैफीन आपको एक्टिव रखने में मदद करता है इसलिए बिना मिठास वाली कॉफी आपके लिए हेल्दी ड्रिंक हो सकती है।
यूं तो आमतौर पर डायबिटीज रोगियों को फुल फैट वाला दूध या फिर डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करने से मना किया जाता है लेकिन आपको दूध पीना ही है तो आप लो फैट वाला दूध पी सकते हैं। जी हां, लो फैट वाला दूधआपका शुगर लेवल नहीं बढ़ाता है और आपको जरूरी कैल्शियम भी प्रदान करता है।
पालक, केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को मिलाकर बनाई जाने वाली स्मूदी न सिर्फ हेल्दी होती है ब्लकि आपके शरीर में हाई शुगर लेवल को कम करने में मदद करती है। ये स्मूदी पौष्टिक होने के साथ-साथ आपके शरीर में इंसुलिन स्त्राव को भी बेहतर बनाने का काम करती है।