छोटे बच्चों के लिए 'अमृत' है रागी, जानिए बच्चों को रागी खिलाने के 5 बेहतरीन फायदे

Ragi Benefits For Babies In Hindi: कुपोषण को दूर करने और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए रागी एक अच्छा मोटा अनाज है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 8, 2023 9:39 AM IST

मिलेट्स यानी मोटे अनाज (Millets Benefits) कितने फायदेमंद होते हैं इसका बखान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अलग-अलग मंचों पर कई बार कर चुके हैं। मिलेट्स छोटे बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के लिए पोषण का खजाना है, जिसे भारतीय लोग भूलते जा रहे हैं। मोटे अनाजों की अपनी खूबियों के कारण सरकार भी इन्हें प्रमोट कर रही है। रागी भी एक महत्वपूर्ण और पोषक तत्वों से युक्त मोटा अनाज है। जो खासकर छोटे बच्चों के लिए रागी बेहद फायदेमंद (Ragi Benefits For Babies In Hindi) है। रागी कैल्शियम, फाइबर और विटामिन डी का एक अच्छा सोर्स है, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है।

छोटे बच्चों के लिए रागी के फायदे - Ragi Benefits For Babies In Hindi

1- हड्डियां मजबूत करे रागी

रागी में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में और उसके विकास के लिए आवश्यक है। बच्चों के लिए रागी का आटा पचाना आसान होता है। बच्चों में कैल्शियम का सेवन बढ़ाने के लिए रागी का आटा एक अच्छा विकल्प है।

2- प्रोटीन का अच्छा सोर्स है रागी

नवजात शिशुओं के आहार में मांसपेशियों के विकास के लिए प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्व है। रागी प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है इसलिए अधिकांश डॉक्टर नई मांओं को अपने बच्चों को रागी का दलिया खिलाने की सलाह देते हैं।

3- एनीमिया से बचाए रागी

जब शरीर में आयरन की कमी होती है तो या एनीमिया का कारण बनता है इसलिए अपने बच्चों को एनीमिया के खतरे से बचाने के लिए पर्याप्त आ रहे हैं जरूर दें। रागी का आटा 100% प्रकृति अवयवों से बना है जो एनीमिया को रोकने में मददगार है।

4- रागी डाइजेशन को रखे दुरुस्त

छोटे बच्चों में पाचन की एक बड़ी समस्या होती है ऐसे मे रागी उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। रागी फाइबर से भरपूर होता है जो मल त्याग करने और पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है। फाइबर बार बार भूख लगने से बचाता है और क्रेविंग को रोकता है।

5- कुपोषण को दूर करे रागी

कुपोषण को खत्म करने के लिए शिशुओं को रागी देना चाहिए। रागी वजन बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि इसमें पोषण सामग्री बहुत अधिक होती है। यह कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों के अलावा विटामिन बी और डी का उत्कृष्ट स्रोत है। इसलिए बच्चों को जरूर दें।

बच्चों को रागी कब और कैसे खिलाएं?

6 माह के बाद छोटे बच्चों को रागी से बने व्यंजनों को खिलाया जा सकता है। हालांकि बच्चों को रागी किस तरह से खिलाना चाहिए इसके लिए आप अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source