
Also Read
आपकी थाली में 1 से 2 मिर्च आपकी सेहत पर डालती हैं ये 5 हेल्दी इफेक्ट, जानें खाने के साथ हरी मिर्च खाने के फायदे
भारत में एक चीज जो लोगों को सबसे ज्यादा पसंद है वह है मसालेदार भोजन। आपस में बात करते हुए लोग अक्सर अपनी चटपटा खाने की आदत का बखान करते हैं और इसमें उन्हें बहुत गर्व भी होता है। मसालेदार भोजन बनाने के लिए यूं तो कई चीजों का प्रयोग किया जाता है, लेकिन इसका एक छोटा और महत्वपूर्ण घटक है हरी मिर्च। जी हां, हरी मिर्च एक ऐसा घटक है जिसका उपयोग अधिकांश भारतीय व्यंजनों में किया जाता है।
हरी मिर्च का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है - कच्ची, तली हुई, करी और तो और अंडे में भी ये एक शक्तिशाली घटक के रूप में काम करती है। इन सबके अलावा हरी मिर्च का उपयोग स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, यह किसी भी क्रॉनिक बीमारी से निपटने में मदद करने के लिए दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान कर सकती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि हरी मिर्च स्वास्थ्य लाभ का एक ऐसा समूह है, जो न केवल आपके भोजन का स्वाद बढ़ाती है बल्कि आपके जीवन को बेहतर और स्वस्थ बनाने में भी मदद कर सकती है। आइए इन लाभों में से कुछ पर एक नजर डालें, जो इस शक्तिशाली घटक के पास हो सकते हैं।
1. हरी मिर्च, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए जानी जाती है और इस प्रकार, यह आपके शरीर पर चढ़े फैट को बर्न करने, कैलोरी को कम करने और आपके वजन को कम करने में आपकी मदद करती है। यह आपके भोजन करने के तीन घंटे तक मेटाबॉलिज्म को 50 प्रतिशत तक बढ़ा सकती है।
2. इसमें हृदय संबंधी किसी भी बीमारी के होने के खतरे को कम करने के लिए बेहद फायदेमंद गुण पाए जाते हैं। यह किसी भी एथेरोस्क्लेरोसिस होने की संभावना को कम करती है और रक्त के थक्कों को बनने से रोक सकती है।
3. यह आम सर्दी या साइनस का मुकाबला करने का भी काम करती है। गंभीर साइनस वाले लोग अपने भोजन के साथ हरी मिर्च खाने की आदत को बढ़ा सकते हैं क्योंकि हरी मिर्च का नाक के श्लेष्म झिल्ली पर उत्तेजक प्रभाव पड़ता है।
4. यह आपके मूड को तुरंत बढ़ा देती है क्योंकि यह एंडोर्फिन को रिलीज करती है, आप अधिक ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करते हैं। यह सुस्ती की भावना को खत्म करने में मदद करती है, आपको ऊर्जा को बढ़ाती है और दर्द को भी कम करने का काम करती है।
5. अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं, तो हरी मिर्च आपके शरीर में शुगर के लेवल को संतुलित करने में मदद करती है। ये ब्लड शुगर के स्तर को कम करने और संतुलित आहार रखने के लिए जाने जाती हैं।