आंवले और शहद का मुरब्बा बनाएं और गजब के फायदे पाएं

शहद और आंवले के मुरब्बे का नियमित रूप से सेवन करने पर लिवर हेल्दी रहता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 6, 2018 12:39 PM IST

शहद को आयुर्वेद में अमृत कहा जाता है। आंवला भी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप दोनों के फायदे को एक साथ पाना चाहते हैं तो इन दोनों को मिलाकर मुरब्बा बना सकते हैं। आंवले और शहद को मिलाकर जो मुरब्बा बनता है वह डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।

बनाने का तरीका 

किसी बड़े बर्तन में शहद को आधा भर दें और फिर उसमें कुछ आंवले डालकर ढ़क्कन बंद करके रख दें। इस बर्तन को कुछ दिनों तक ऐसे ही छोड़ दें। कुछ दिनों के बाद आपका शहद मुरब्बा बनकर तैयार हो जायेगा। यह भी पढ़ेः हेल्दी व लंबी उम्र के लिए डायट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड।

आंवले और शहद के मुरब्बे से होने वाले फायदे 

  • आंवले और शहद से बनने वाले मुरब्बे को डायट में नियमित रूप से शामिल करने से हेल्दी शरीर के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • चेहरे से झुर्रियों और बढ़ती उम्र का प्रभाव को कम करने में मददगा होता है यह मुरब्बा।
  • शहद और आंवले के मुरब्बे का नियमित रूप से सेवन करने पर लिवर हेल्दी रहता है।
  • आंवले और शहद के मुरब्बे से एसिडिटी से राहत मिलती है। इसका सेवन भूख बढ़ती है और पाचन में भी मदद मिलती है।
  • इसकी मिश्रण की एक बड़ी चम्‍मच खाने से सर्दी, खांसी और गले में खराश से जल्‍द राहत मिलती है और संक्रमण दूर होते है।
  • इस मिश्रण को बालों में लगाने से बाल सुंदर, मुलायम और मजबूत होने लगते है।
  • आप इस मिश्रण को कंडीशनर के तौर पर भी बालों में लगा सकते हैं।

लौंग सेहत के लिए है औषधि, होते हैं ये 9 फायदे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source