Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मुरब्बा एक ऐसी भारतीय स्वादिष्ट मिठाई है जिसकी डिमांड धीरे-धीरे अब पूरी दुनिया में बढ़ती जा रही है। हालांकि, आंवले का मुरब्बा सबसे ज्यादा प्रचलित जरूर है मगर इन दिनों बांस का मुरब्बा (Bamboo Shoots Murabba) भी सुर्खियों में है। इन दिनों बांस के मुरब्बे को तेजी से लोकप्रियता मिल रही है, इसका कारण यह है कि बांस का मुरब्बा ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होता है। बांस की करोली का मुरब्बा आंवले के मुरब्बे की ही तरह सीरे में डूबोकर बनाया जाता है। बांस का मुरब्बा बनाना थोड़ा मुश्किल जरूर है, मगर जब आप इसके फायदे जानेंगे तो सारी मुश्किल आसान हो जाएगी। यहां हम आपको बांस का मुरब्बा बनाने का आसान तरीका बताने के साथ-साथ इससे मिलने वाले पोषक तत्व और फायदों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
बांस की करोली या करैल का मुरब्बा कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर व मिनरल से भरपूर होता है। शोध के मुताबिक इस में मौजूद बहुत से एंटीऑक्सिडेंट, इसे एंटीकैंसर बनाते हैं। जिस कारण यह फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी सहायक है। इसमें विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन बी6, थियामिन, कैल्शियम, मैग्नेशियम, पोटैशियम, कॉपर, ज़िंक, मैंगनीज व फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं।
बांस का मुरब्बा खाने के बहुत से स्वास्थ्य लाभ हैं उनमें से एक है वजन कम होना। इसके सेवन से बैड कोलेस्टॉल भी कम होता है। जिन लोगों को पेट से सम्बन्धित कोई बीमारी है या जिनका पाचन सही ढंग से नहीं होता, उनके लिए भी इसका सेवन काफी फायदेमंद है। इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ निम्नलिखित हैं:
हृदय के डॉक्टर सभी को बांस का मुरब्बा खाना सुझाते हैं, क्योंकि यह आपको बहुत से रोगों से बचा सकता है। यदि आप इसे उबला हुआ खाते हैं तो इससे आपकी आर्टरीज साफ होती हैं और आपका बुरा कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।
बांस में बहुत सारे पोषण व मिनरल्स होते हैं। जिस कारण यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में सहायक है। यदि आप इसे मानसून के दौरान खाते हैं, तो आप वायरल व फैलने वाली बहुत सी बीमारियों से स्वयं को बचा सकते हैं।
बांस का मुरब्बा खाने से आपकी यूटरीन कॉन्ट्रैक्शन बढ़ता हैं। जिस कारण कोई भी गर्भवती महिला नॉर्मल डिलीवरी के द्वारा बच्चे को जन्म दे सकती है। बहुत से चाइनीज उपचार बांस के मुरब्बे को गर्भवती महिलाओं के बाद के कुछ महीनों में उनकी डाइट में शामिल करने का सुझाव देते हैं।
बांस में बहुत सारे अलग-अलग विटामिन व मिनरल्स होते हैं। जो आपके फेफड़ों के लिए लाभदायक हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से आपके फेफड़े अच्छे से काम करते हैं व आपके शरीर में मौजूद टॉक्सीन पदार्थ शरीर से निकल जाते हैं। यदि आपको सांस लेने में समस्या है तो भी आप इसे दिन में दो बार ले सकते हैं।
जिन बच्चों या किशोरों की हाइट कम है उनके लिए बांस का मुरब्बा बहुत फायदेमंद है। बढ़ते बच्चों के लिए बांस का मुरब्बा लम्बाई बढ़ाने के साथ मस्तिष्क का विकास भी करता है। हालांकि इसके साथ सही एक्सरसाइज और डाइट भी महत्वपूर्ण है।