ये 5 बुरे कार्ब्स सेहत के लिए हैं बेहद उपयोगी

वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट में कार्ब्स की मात्रा कम शामिल करनी चाहिए, ये बात आप अच्छी तरह से जानते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बुरे कार्ब्स भी सेहत के लिए हेल्दी होते हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 16, 2020 10:31 AM IST

Bad Carbs Benefits : खानपान का हमारी जीवनशैली पर गहरा असर पड़ता है। ऐसे में हमें अपने डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने डाइट में कार्ब्स का विशेष ख्याल रखते हैं। वे अपने डाइट में अच्छे कार्ब्स को शामिल करते हैं और बुरे कार्ब्स को निकाल देते हैं। लेकिन ऐसा करना बिल्कुल गलत होता है, क्योंकि कुछ बुरे कार्ब्स हमारी सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है। चलिए आज जानते हैं आखिर कौन से कार्ब्स बुरे होकर भी आपके सेहत के लिए होते हैं जरूरी (Bad Carbs Benefits) -

केला ( Bananas)

वजन को बढ़ाने की जैसे ही हम बात करते हैं, तो सबसे पहले केला का नाम आता है।  आपको बता दें कि केले में पाए जाने वाले कार्ब्स की गिनती बुरे कार्ब्स में होती है, लेकिन इसका सही मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए जरूरी होता है। क्योंकि इसमें बुरे कार्ब्स के साथ-साथ कई अन्य पोषक तत्व भी शामिल होते हैं। विटामिन बी6 के साथ-साथ इसमें पोटैशियम और मैग्नेशियम की मात्रा भरपूर रूप से होती है, जिसे डाइट में शामिल करना (Bad Carbs Benefits) जरूरी होता है।

मक्का (Corn)

मक्का को कई लोग अच्छा कार्ब्स समझने की गलती कर बैठते हैं। इसलिए बहुत से लोग डाइट में इसे शामिल करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि यह एक बुरा कार्ब्स है, क्योंकि प्रोसेस्ड फूड में गिना जाता है। पैकेट कॉर्न पोषक रहित होता है। लेकिन आपको बता दें कि मकई एक साबुत अनाज है, जो सेहत के लिए गुणकारी हो सकता है। इसमें भरपूर रूप से विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। साबुत मकई को आप स्वीट कॉर्न या फिर पॉपकॉर्न के रूप में खा सकते हैं।

ओट्स (Oats)

ओट्स की गिनती भी बुरे कार्ब्स में होती है। इसलिए एक्सपर्ट द्वारा सलाह दी जाती है कि अगर आप सीरियल ओट्स का सेवन करते हैं, तो पैकेट के पीछे लिखे इंस्ट्रक्शन पर ध्यान दीजिए। ओट्स के पैक के पीछे दिए पोषक तत्वों पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी होता है। ध्यान रहे कि एक सीरियल में 10 ग्राम शुगर और 3 ग्राम फाइबर होना जरूरी है। इस तरह के ओट्स को डबल टोन्ड दूध के साथ ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं।

हरी मटर (Green Pea)

हरी मटर में विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट और मिनरल जैसे तत्व पाए जाते हैं। सीजनल मटर अच्छे कार्ब्स में गिने जाते हैं। इसका सेवन करने से  इम्यूनिटी मजबूत होती है, इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

होल व्‍हीट ब्रेड  (Whole Wheat Bread)

यदि आप व्हाइट ब्रेड के बदले साबुत गेंहू का ब्रेड खाते हैं, तो यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसमें विटामिन बी1, बी2 और बी3, फाइबर और आयरन और जरूरी मिनरल्स  पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं।

क्या नींबू-पानी शहद पीने से घटता है वजन? जानें वेट लूज से जुड़ी इंटरनेट की 5 मिथक बातें

पेट की चर्बी को मोम की तरह है पिघलाना? तो डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source