शरीर की सूजन को दूर करते हैं ये 5 हेल्दी फूड, जानिए सूजन के कारण क्या हैं?

अगर आपके शरीर में सूजन रहती है तो यहां हम आपको कुछ ऐसे एंटी-इंफ्लामेट्री फूड के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : November 6, 2020 3:31 PM IST

यदि आप के शरीर में भी सूजन आ जाती है तो इसके पीछे का मुख्य कारण आप के द्वारा की गई कुछ गतिविधियां या कुछ खान पान में की गई गलतियां भी हो सकती हैं। सूजन रोधी डाइट क्या हैं? जब हमारा प्रतिरक्षा प्रणाली तंत्र किसी भी बाहरी तत्व जैसे कि कोई माइक्रोब, किसी कीट के काटने या कोई केमिकल को पहचानता है तो शरीर के उस हिस्से में सूजन को ट्रिगर करता है।

हालांकि, कभी-कभी सूजन कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, गठिया, अवसाद और अल्जाइमर जैसी कई बड़ी बीमारियों की वजह से भी होती हैं। अतः आप को खाने पीने में खास सावधानियां बरतनी चाहियें। तो आइए जानते हैं शरीर की सूजन को दूर करने के लिए आप कौन कौन से हेल्दी फूड खा सकते हैं।

मछली खाएं

आप रेड मीट की बजाय मछली खाना शुरू कर सकते हैं। मछली से आप को खूब सारा प्रोटीन व ओमेगा 3 मिलता है जो आप के शरीर की सूजन को उतारने में लाभदायक रहता है। यदि आप चाहें तो कभी कभार बीफ खा सकते हैं परन्तु इसे रोजाना न प्रयोग में लाएं अन्यथा स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव भी हो सकता है।

नट्स खाएं

आप खाने के बीच बीच में नट्स भी खा सकते हैं। इन्फ्लेमेशन को दूर करने के लिए आप वालनट्स, बादाम आदि खा सकते हैं। इन के अंदर ओमेगा 3 व फैटी एसिड्स होते हैं जोकि आप के लिए एक बहुत बढ़िया स्नैक का काम करते हैं। यदि आप एक ही तरह के नट्स खाते खाते बोर हो रहे हैं तो आप सूरजमुखी के बीजों का भी प्रयोग कर सकते है।

फल खाएं

शरीर में सूजन कम करने के लिए व अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फलों का प्रयोग कर सकते है। आप नियमित रूप से फल जैसे सेब, जामुन, चैरी, अनानास, स्ट्रॉबेरी आदि खा सकते हैं। यह खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं और आप की बॉडी को फ्री रेडिकल्स से भी बचाते हैं।

लहसुन खाएं

इसमें हेल्दी व सूजन को कम करने के बेहतरीन तत्व होते हैं। अतः आप इसे अपनी किसी भी डिश में शामिल कर सकते हैं या फिर इसे कच्चे रूप में भी खा सकते हैं। इससे एक समस्या आती है वो है सांसों से गंदी स्मेल आना। इसके लिए आप मिंट का प्रयोग कर सकते हैं।

चॉकलेट खाएं

हेल्दी खाने का मतलब यह नहीं होता है कि आप कुछ भी मीठी चीज नहीं खा सकते हैं। आप डेजर्ट के रूप में चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं। चॉकलेट भी सूजन कम होने में सहायक मानी जाती है। अतः आप कभी कभार चॉकलेट खा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source