... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 4, 2022 4:55 PM IST
घर में बनी इन 5 ड्रिंक से डेंगू के लक्षण 3 दिन में हो जाएंगे आधे! जानें डेंगू को जड़ से खत्म करने वाली बेस्ट ड्रिंक्स
Anti Dengue Drinks : दिल्ली समेत भारत के कुछ हिस्सों में डेंगू के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है। सर्दी के मौसम में अक्सर डेंगू, मलेरिया और मच्छरों के काटने से होने वाली दूसरी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। हाल ही में दिल्ली में डेंगू के 2000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है और खतरनाक चीज ये है कि सिर्फ अक्टूबर के महीने में ही 1200 मामले सामने आए थे। डेंगू, एडिज मच्छर के काटने से फैलनी वाली बीमारी है, जिसकी वजह से व्यक्ति का ब्लड प्लेटलेट्स बहुत ज्यादा कम होने लगता है और उसकी वजह से तमाम परेशानियां होने लगती हैं, जिसमें जोड़ों में दर्द, सिरदर्द और रैश की समस्या आम है। अगर आपका डेंगू हुआ है तो आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आराम पा सकते हैं और इसके लिए आपके सिर्फ ये ड्रिंक्स पीने की जरूरत है। आइए बताते हैं आपको कौन सी ड्रिंक्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
आपको करना क्या है कि सिर्फ पानी में कुछ ताजी नीम की पत्तियों को उबाल लेना हैं। उबालने के बाद पानी को छान लेना है और उसे पी जाना है। नियमित रूप से ये नुस्खा न सिर्फ आपके दर्द को कम करने में मदद करेगा बल्कि आपको हाइड्रेट भी रखेगा।
ब्लड प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है पपीते के पत्तियों का बना रस। पपीते की पत्तियों में एंटी-मलेरिया और आपको जल्दी ठीक करने वाले गुण होते हैं। आप इसकी पत्तियों के जूस को बनाने के लिए दो पत्तियों को अच्छे से चूरा बनाने लें और उन्हें पानी में डालकर ब्लेंड कर लें। अब पानी को छान लें और पी जाएं।
डेंगू के लक्षणों को ठीक करने के लिए जिस तरह नीम की पत्तियां काम करती हैं ठीक उसी तरह कालमेघ की पत्तियां भी एंटी-वायरल गुणों से संपन्न होती है। कालमेघ की पत्तियों की पानी में उबालकर पीने से न सिर्फ ब्लड प्लेटलेट्स काउंट बढ़ता है बल्कि आपको डेंगू से लड़ने में भी मदद मिलती है।
करेले का जूस भले ही आपको कड़वा लगे लेकिन ये जूस आपके शरीर में स्फूर्ति लाने में मदद करेगा। इसके जूस को बनाने के लिए आप सबसे पहले इसके छिलके को छील लें और उसे टुकड़ों में काट लें। अब इसमें एक गिलास पानी मिलाएं और उसे ब्लेंड कर लें। आप चाहें तो इसके साथ दूसरी सब्जियां भी मिला सकते हैं और इसके गुणों को बढ़ा सकते हैं।
तुलसी में कई एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो कि बहुत बीमारियों में काम आती है। इसका इस्तेमाल आप कई रूप में काम कर सकते हैं, जैसे चाय, काढ़ा आदि। आप सुबह उठकर खाली पेट इसकी पत्तियां भी चबा सकते हैं। बस इसका इस्तेमाल दूध में न करें। आपको सबसे पहले काम करना ये है कि तुलसी की पत्तियों को पानी में उबाल लेना है और उसे छान लेना है। आप चाहें तो पानी को छान लें और इसमें कुछ नींबू का रस भी डाल सकते हैं।