Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अगर आप की स्किन पर भी एजिंग के लक्षण दिखने लगे हैं तो इन्हें आप रोक तो नहीं सकते लेकिन इस प्रक्रिया को धीमा जरूर किया जा सकता है। हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसकी उम्र बढ़े भी तो किसी को पता न लगे। ऐसा होना तो संभव नहीं है क्योंकि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन आप लंबे समय तक अपने आपको यंग रखना चाहते हैं तो ऐसा केवल तभी संभव है जब आप अपने खानपान पर ध्यान देते हैं और रोजाना एक्सरसाइज आदि करके खुद को फिट रखते हैं। अगर आप 40 या 50 साल के हैं तो आपको जरूर यह जान लेना चाहिए कि आपको अपनी डाइट में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए, जो आपको एंटी-एजिंग गुण प्रदान कर सकती हैं। इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा।
पपीते में पाए जाने वाले एंजाइम को स्किन केयर रूटीन में एड किया जाता है ताकि इसके एंटी एजिंग लाभों को प्राप्त किया जा सके। इसमें लाइकोपीन जैसे तत्व होते हैं जो स्किन के लिए लाभदायक होते हैं।
दही से आप के पेट में अच्छे बैक्टीरिया आते हैं जो आपके पाचन तंत्र और शरीर के डिटॉक्स के लिए लाभदायक होते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड आप की स्किन में फाइन लाइंस को कम करता है और पोर्स को भी टाइट करने में मदद करता है।
हरी और पत्तेदार सब्जियों में मौजूद क्लोरोफिल स्किन में कॉलेजन बनाने में मदद करता है। इससे भी आप को एंटी एजिंग लाभ मिलते हैं।
टमाटर में लाइकोपीन होता है जो सन डैमेज से आप की मदद करता है और यह विटामिन c का भी अच्छा स्रोत होता है। जो एजिंग प्रक्रिया को कम करता है।
अनार में भी पुनिकालगिन्स नाम का तत्व होता है जो स्किन में कॉलेजन बने रहने में मदद करता है। इससे स्किन में एजिंग के लक्षण नहीं दिखाई देते हैं।
View this post on Instagram