किशमिश के पानी से पाचन तंत्र की सभी समस्याएं होती हैं दूर, जानें 5 फायदे

किशमिश के पानी का सेवन कैसे और कब करना चाहिए इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 3, 2018 8:31 PM IST

क्या आप जानते हैं सुबह-सुबह खाली पेट अगर किशमिश के पानी का सेवन किया जाय तो क्या फायदे होते हैं ? किशमिश खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है यह सब जानते हैं। खान-पान में मेवों का प्रयोग फायदेमंद होता है इसकी जानकारी सबको होती है। लेकिन किशमिश के पानी का सेवन कैसे और कब करना चाहिए इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है।

किशमिश के पानी का सेवन करने के लिए सबसे पहले किशमिश को रात में ही पानी में डालकर उबाला जाता है। लगभग 20 मिनट तक पानी में किशमिश को उबाले और उसे वैसे ही सुबह तक के लिए छोड दें। सुबह इस किशमिश पानी का सेवन कर लें।

आइए जानते हैं सुबह खाली पेट किशमिशन के पानी का सेवन करने से होने वाले 5 फायदे।

  1. रोजाना सुबह के समय किशमिश के पानी का नियमित सेवन करने से कब्ज, एसिडि‍टी और थकान से निजात मिलती है।
  2. किशमिश का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नॉर्मल हो जाता है. यह शरीर में ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में मददगार साबित होता है. जो शरीर में फैट पहुंचाकर उसे जमा करने का काम करता है।
  3. इसमें फ्लेवेनॉइड्स एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो त्वचा पर होने वाली झुर्रियों को तेजी से कम करने में सहायक है।
  4. कब्ज या पाचन संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए किशमिश का पानी बेहद लाभदायक है और इसे पीने से पाचन तंत्र भी ठीक र‍हता है।
  5. प्रतिदि‍न किशमिश का पानी पीने से लीवर मजबूत रहता है और यह मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है। किशमिश का पानी खून को साफ करने में भी मददगार साबित होता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source