... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 23, 2018 12:46 AM IST
गुलाब की पत्तियों को दूध में उबालकर नियमित रूप से पीने पर, कब्ज की समस्या समाप्त हो जाती है साथ ही गुलाब की पत्तियों को दूध के साथ पीसकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर निखार आता है।
गुलाब का नाम आते ही लोगों के दिमाग में प्यार की बात आ ही जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुलाब हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। गुलाब के फूल का स्किन की खूबसूरत बनाने में भी होता है। गुलाब जल से त्वचा में रौनक आती है लेकिन गुलाब के फूल और पेड़ से हेल्थ को भी बहुत फायदा होता है। अगर कोई इंसान स्ट्रेस से गुजर रहा है तो उसे गुलाब के फूल से राहत मिलती है। इसके अलावा गुलाब की पत्तियों से कई तरह की दवाओं का निर्माण होता है जो एंटीऑक्सिडेंट का काम करती हैं। गुलाब के फूल से निकलने वाले रस से भी हेल्थ को कई फायदे हैं। आइए जानते हैं गुलाब से हेल्थ को क्या-क्या फायदा होता है।
वजन कम करने में
गुलाब में एक खास तत्व पाया जाता है जो वजन कम करने में सहायक होता है। एक शोध के हिसाब से गुलाब की पत्तियों का सेवन करने से वजन कम करने में सहायता मिलती है।
तनाव दूर करता है
सभी को गुलाब के फूल की खुशबू पसंद होती है। पर क्या आपको पता है रोजाना नहाते समय गुलाब की पत्तियों का इस्तेमाल करने से इसकी खुशबू दिमाग को शांत करने और तनाव को दूर करने में मदद करती हैं। तनाव दूर करने का यह आसान तरीका है।
ये भी पढ़ेंः गुलाब की चाय है फायदेमंद ! जानें, कैसे करती है रोगों को दूर।
आंखों के लिए फायदेमंद
गुलाब की पत्तियों का प्रकृति एस्ट्रिजेंट और एंटीमाइक्रोबियल होती है। इसी वजह से गुलाब जल का इस्तेमाल आंखों के लिए किया जाता है। यह आंखों को एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण प्रदान करते हैं।
कूलिंग इफेक्ट
शरीर को कूल डाउन करने के लिए गुलाब की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी खुशबू शरीर को शांत करने में मदद करती है। अगर आप आंखों पर गुलाब की पत्तियों को रखते हैं तो इससे आंखों की जलन दूर होती है और शरीर भी शांत होता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
गुलाब की पत्तियों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है। विटामिन सी वॉटर सॉल्यूबल होता है जो कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाता है। जिसका सकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य और इम्यूनिटी पर पड़ता है।
ये भी पढ़ेंः डिफ्थीरिया बच्चों की जान के लिए है खतरा, जानें कारण, लक्षण और इलाज।