Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Health Benefits of Green Tea : आज हम सभी के दिन की शुरुआत चाय के बिना नही होती है। रोज सुबह बेड से नीचे उतरने से पहले ही एक कप अदरक और दूध वाली चाय मिल जाए तो पूरा दिन बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस चाय को आप इतना पसंद करते हैं उसके कितने नुकसान आपकी सेहत को उठाने पड़ते हैं। दूध वाली चाय के बजाय यदि आप रोजाना एक कप ग्रीन-टी का सेवन करते हैं तो इससे आपको कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स हो सकते हैं। ग्रीन-टी में पाए जाने वाले विटामिन-ए, विटामिन-ई, थायमिन, मैंगनीज, पोटेशियम, कॉपर, आयरन हमारी सेहत को बेहतर बनाने का काम करते हैं।
रोज एक कप ग्रीन-टी का सेवन आपके वजन को कम करने में मदद कर सकता है। क्योंकि ग्रीन-टीमें पॉलीफेनॉल पाया जाता है जो हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। ग्रीन-टी हमारे शरीर में जमा फैट को बर्न करने में हेल्प करती है।
ग्रीन-टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, पॉलीफेनॉल और अमीनो एसिड की मात्रा हमारे हार्मोन को संतुलित करने का काम करती है। इसके नियमित सेवन से आप तनाव से मुक्ति पा सकते हैं। सुबह एक कप ग्रीन टी आपको मानसिक के साथ शारीरिक तनाव से भी छुटकारा दिला सकती है।
ग्रीन-टी हमारे शरीर में कोलेस्ट्ररॉल के स्तरको भी सामान्य करती है। इसके अलावा रोज एक कप ग्रीन-टी का सेवन करने से हमारा ब्लड-प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है। जिससे हार्ट संबंधी समस्या का खतरा भी दूर होता है।
रोज एक कप ग्रीन-टी पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। जिससे आप आसानी से किसी बीमारी की चपेट में नहीं आते हैं। ग्रीन-टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल्स हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं।
ग्रीन-टी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो त्वचा पर आने वाले समय के प्रभाव को कर करते हैं। यदि आप त्वचा पर समय के प्रभाव से बचना चाहते हैं तो रोज एक कप ग्रीन-टी का सेवन करना शुरू करें।
Disclaimer- यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न जानकारियों के आधार पर है। इसका उद्देश्य आपको चिकित्सकीय परामर्श देना नहीं है। किसी भी वस्तु का प्रयोग औषधि के रूप में करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।