पुरुषों के लिए बेहद ही फायदेमंद है केसर, जानिए कैसे करें इसका सेवन

What does saffron do to men : पुरुषों की स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की दिक्कतों को दूर करने में केसर फायदेमंद हो सकता है। यह हार्ट से जुड़ी परेशानियों को कम करने से लेकर स्पर्म की क्वालिटी को बेहतर करने में प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए केसर के फायदे क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 27, 2025 9:36 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Divakar Singh

Is saffron good for males : केसर का प्रयोग न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, बल्कि स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केसर आपकी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी प्रभावी हो सकता है। मुख्य रूप से पुरुषों की परेशानियों को दूर करने में केसर काफी हेल्दी माना जाता है। इसमें कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पुरुषों की लो स्पर्म काउंट को बढ़ाने के साथ-साथ कई अन्य तरह की समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इस विषय की जानकारी के लिए वरुण हर्बल क्लिनिक, गाजियाबाद के वरिष्ठ आयुर्वेदिक सलाहकार और सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. दिवाकर सिंह से बातचीत ती है। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए केसर (Kesar Khane ke Fayde) किस तरह से फायदेमंद हो सकता है?

हार्ट को रखे स्वस्थ

दिल से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में केसर काफी हेल्दी हो सकता है। बता दें  कि केसर में ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर कर सकते हैं। यह हार्ट अटैक के खतरों को दूर करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल कर सकता है। दरअसल, केसर में  थियामिन और राइबोफ्लाविन जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर माने जाते हैं। 

मांसपेशियों के दर्द से मिले आराम

मांसपेशियों में होने वाली दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए आप केसर का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर करता है। साथ ही ऑक्सीजन के फ्लो को बढ़ावा देता है। इससे थकान, दर्द और कमजोरी कम महसूस होती है।

इनफर्टिलिटी का करे इलाज

बदलते लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से पुरुषों को इन्फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा हो रही हैं। इस स्थिति से बचने के लिए आप केसर का सेवन कर सकते हैं। यह स्पर्म की क्वालिटी और क्वांटिटी को बढ़ावा देने में असरदार हो सकता है। 

बेचैनी और डिप्रेशर से राहत

केसर के सेवन से बेचैनी और डिप्रेशर से राहत पाया जा सकता है। दरअसल, रिसर्च के मुताबिक, केसर में ऐसे यौगिक होते हैं, जो नर्वस सिस्टम पर पॉजिटिव असर डालते हैं। इससे बेचैनी और डिप्रेशर से राहत मिल सकती है। यह मूड को भी बेहतर बनाने में प्रभावी हो सकता है।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन में है असरदार

कुछ रिसर्च से पता चलता है कि केसर के सेवन से इरेक्टाइल डिसफंक्शन (saffron for erectile dysfunction) के इलाज में मदद मिल सकती है। दरअसल, केसर पुरुषों में कामेच्छा को बढ़ावा देता है। अगर आप इसका सेवन लगातार 10 दिनों तक करते हैं, तो इससे आपकी स्थिति में काफी सुधार देखने को मिल सकता है।

कैसे करें केसर का सेवन? - How to use saffron for male

केसर का सेवन अधिकतर लोग दूध में मिलाकर या फिर किसी अन्य चीजों में मिक्स करके करते हैं। इसके अलावा आप केसर से तैयार चाय या फिर काढ़ा का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके समग्र स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। 

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।