इलायची एक एेसा मसाला है जो हर भारतीय की रसोई में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने और खुशबू लाने के लिए किया जाता है। यह देखने में भले ही छोटी हो पर स्वस्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको खाने से पथरी, गले की समस्याएं, कफ, गैस, बवासीर, टी.बी, पेशाब करने से होने वाली जलन से राहत, उल्टी, पित्त, रक्त रोग, हृदय रोग से संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाती है। इलायची को आप किसी भी समय खा सकते हैं लेकिन रात में इसका सेवन पानी के साथ करने से बहुत फायदा मिलता है। आज हम आपको इलायची खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहें है.. रोजाना खाएं इलायची, नहीं होगी कोई बड़ी परेशानी
हरी इलायची फेफड़ों में रक्तसंचार गति को ठीक रखता है। इसके साथ ही यह अस्थमा, जुकाम, खांसी जैसी समस्याओं से भी राहत पहुंती है। यह बलगम और कफ को बाहर निकालकर छाती की जकड़न को कम करने में मदद करती है।
कुछ लोगों को हमेशा पेट से संबंधित प्रॉब्लम रहती है। पेट ठीक न रहने के कारण बाल झड़ने लगते है। इन दोनों समस्याओं से बचने के लिए सुबह खाली पेट 1 इलायची गुनगुने पानी के साथ खाएं। कुछ दिनों तक लगातार खाने से फर्क दिखाई देने लगेगा।
कुछ लोगों को ढेर सारा काम करने के बाद भी रात को नींद नहीं आती। सोने के लिए लोग दवाइयों को सहार लेते हैं जिसका शरीर पर गलत प्रभाव पड़ता है। नेचुरल तरीके से नींद लेने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले इलायची को गर्म पानी के साथ खाएं। इससे नींद आएगी और खर्राटे की समस्या भी दूर हो जाएगी।
गैस, एसिडिटी, कब्ज, पेट में ऐंठन की समस्या को इलायची से दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही हिचकी से भी राहत मिलती है।
गर्भवती महिलाओं को अक्सर चक्कर आने की समस्या रहती है। इस से राहत पाने के लिए इलायची के काढ़े में गुड़ मिलाकर सुबह और शाम पीने से चक्कर आने की समस्या दूर हो जाएगी। सर्दियों के मौसम में होंठ फटने की समस्या आम हैं एेसे में इलायची को पीसकर मक्खन के साथ मिलाकर दिन में दो बार लगाएं। सात दिनों में ही आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।
इलायची खाने से शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है। इसको रोजाना आहार में शामिल करने से धीरे- धीरे आपका वजन बढ़ने लगेगा। आप इलायची पाउडर या इसको एेसी भी खा सकते हैं। पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे अन्य खनिज पदार्थ पाएं जाते है, जो खून को साफ करके रक्तचाप को ठीक रखता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.