काला जामुन भूल जाएंगे जब जानेंगे सफेद जामुन के फायदे, जानें 5 कारणों से गर्मी की काट है ये सफेद जामुन

Safed Jamun benefits : सफेद जामुन अपने आप में ढेर सारे पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है, जिन्हें सलाद के रूप में, अचार के रूप में या फिर आप इन्हें आम फलों की तरह भी खा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : June 7, 2023 12:37 PM IST

Safed Jamun benefits : गर्मी के दिनों में बाजार में ऐसे-ऐसे फल मिलते हैं, जो आपको कई तरह से फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। आप इनका जूस बनाने से लेकर इन्हें किसी भी तरह से खा सकते हैं। फल अपने आप में ही ढेर सारे गुणों से संपन्न होते हैं लेकिन कुछ फल की विशेषताएं अलग होती हैं। गर्मी के दिनों में आम से लेकर तरबूज, खरबूज, शहतूत जैसे फल बाजार में बिकते हुए दिख जाते हैं लेकिन क्या आपने इन दिनों में जामुन को बिकते हुए देखा है? और वो भी काला जामुन नहीं बल्कि सफेद जामुन। सफेद जामुन अपने आप में ढेर सारे पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है, जिन्हें सलाद के रूप में, अचार के रूप में या फिर आप इन्हें आम फलों की तरह भी खा सकते हैं। बात करें इससे होने वाले फायदों की तो सफेद जामुन का सेवन आपको ये 5 फायदे पहुंचाता है।

1-हाइड्रेट रखेगा सफेद जामुन

सफेद जामुन में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ रिफ्रेश रखने में भी मदद करता है। अगर आप गर्मी में घर से बाहर निकल रहे हैं तो ये आपको डिहाइड्रेट होने से बचाएगा। विटामिन्स, मिनरल्स और स्वाद से भरा ये फल आपकी प्यास बुझाने में मदद करता है।

2-इम्यूनिटी करे बूस्ट

विटामिन ए, सी से भरा सफेद जामुन आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का भी काम करता है। ये पोषक तत्व आपकी स्किन को भी हेल्दी बनाने का काम करते हैं। इस फल में मौजूद हाई फाइबर आपके पाचन को भी दुरुस्त बनाने का काम करता है और आंतों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।

3-वजन घटाएं

सफेद जामुन पानी से भरा होने के साथ-साथ आपको रिफ्रेश करने का भी काम करता है। इस फल में कैलोरी की मात्रा बिल्कुल शून्य के बराबर के होती है और इस वजह से ये फल आपको वजन घटानेमें तो मदद करेगा ही साथ ही पेट भी फुल रखेगा। इस फल को आप कच्चा, सलाद या फिर स्नैक के रूप में भी खा सकते हैं।

4-हड्डियां बनाएं मजबूत

सफेद जामुन कैल्शियम के गुणों से भी संपन्न होता है, जो न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है बल्कि आपके दांतों के लिए भी अच्छा है। इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करते हैं।

5-लिवर और किडनी की सफाई

सफेद जामुन की एक खासियत और है, जो है इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट। ये एंटीऑक्सीडेंट आपको लिवर की समस्याओं से बचाने में मदद करता है। सफेद जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स खून की कमी, कुपोषण और दूसरे इंफेक्शन से बचाने के साथ-साथ लिवर और किडनी को भी हेल्दी बनाने का काम करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source