Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Indian Adults Have A Poor Life Quality: भारत के लोगों को अपनी हेल्थ को लेकर सजग और सावधान होने की आवश्यकता क्यों है इस बात का अंदाज़ा आपको इसी बात से लग सकता है कि हमारे देश में 2 में से 1 व्यक्ति की लाइफस्टाइल अनहेल्दी पायी गयी है। ये चौंकानेवाली बात कही गयी है एक नये सर्वे में जिसके परिणाम शुक्रवार को जारी किए गए। इस सर्वेक्षण के मुताबिक, भारत में 2 में से करीब 1 वयस्क व्यक्ति (46.2 प्रतिशत) ख़राब जीवनशैली के साथ जी रहा है। (Indian Adults Have A Poor Life Quality In Hindi)
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और डैनोन इंडिया द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण में देश के 8 भारतीय शहरों के लोगों को शामिल किया गया। इनमें राजधानी दिल्ली के अलावा महानगर मुंबई और चेन्नई के साथ-साथ लखनऊ, इंदौर, हैदराबाद, कोलकाता और पटना के 2,762 वयस्क शामिल थे। सर्वे में 4 मापदंडों पर लाइफ क्वालिटी यानि जीवन की गुणवत्ता (Quality Of Life) के स्तर की जांच की गयी। ये 4 क्षेत्र थे-
यह सर्वेक्षण प्रोटीन सप्ताह 2021 (Protein Week 2021) के तहत किया गया जिसका आयोजन प्रोटीन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 24-30 जुलाई के बीच किया जाता है। जहां, भारत में कुपोषण हमेशा से एक बड़ा स्वास्थ्य संकट रहा है और देश में बच्चों में कुपोषण की दर काफी अधिक है। वहीं, इस सर्वे में पाया गया कि भारत की वयस्क आबादी के एक बड़े हिस्से में भी पोषण की कमी है।
सीआईआई राष्ट्रीय पोषण समिति, अध्यक्ष विनीता बाली ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि भारत में लगभग 60 प्रतिशत महिलाएं एनीमिक हैं यानि उनमें आयरन की कमी बहुत अधिक है। जबकि, भारत में पैदा होने वाले 8 बच्चों में से एक बच्चा अंडरवेट होता है। इस प्रकार, कम पोषण का चक्र एक अंतर-पीढ़ी का चक्र बन जाता है। भारत में व्यापक लेंस के साथ पोषण एक बहुत बड़ा मुद्दा है, और यह स्वास्थ्य में एक बड़ी भूमिका निभाता है, और यह निर्धारित करता है कि मैं अपने जीवन की गुणवत्ता के बारे में क्या सोचता हूं।
इसीलिए, संतुलित और सही डाइट के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटीज़ की मदद से भारतीय वयस्कों को हेल्दी बनने की सलाह देती हैं विनीता बाली। उन्होंने कहा कि, लोगों को इस बात की जानकारी होना महत्वपूर्ण है कि वे प्रोटीन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित और पौष्टिक डाइट लें। इससे उन्हें एनर्जी और फूर्ति मिलेगी साथ ही फिजिकली स्वस्थ महसूस करने और अच्छी इम्यूनिटी भी प्राप्त होगी उन्हें।
(आईएएनएस)