hamburger icon
A
Read in English

सर्दियों में बथुआ खाने से कंट्रोल रहता है शुगर लेवल, इन 4 तरीकों से बथुए का सेवन कर सकते हैं डायबिटीज पेशेंट

Bathua For Diabetes In Hindi: डायबिटीज पेशेंट के लिए बथुआ के पत्ते एक उत्कृष्ट आहार हैं, जो उनके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 11, 2023 4:22 PM IST

बथुआ के पत्ते पालक की ही तरह होते हैं और वैसे ही पकाए भी जाते हैं। बथुआ को भाप में पकाकर या बथुआ के पत्तों की सब्जी बनाकर खाया जा सकता है। सर्दियों में बथुआ के पत्तों (Bathua Leaves Benefits in Winter) का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। बथुआ में अमीनो एसिड्स फाइबर और ढेर सारे माइक्रो न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। जिसके कारण या कई बीमारियों में भी कारगर है। खासकर डायबिटीज में बथुआ (Bathua Benefits For Diabetes In Hindi) का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। हालांकि डायबिटीज में बथुआ का सेवन दवा के रूप में नहीं करना चाहिए। आप मेडिकेशन के साथ बथुए का सेवन कर सकते हैं। इससे डायबिटीज के दौरान होने वाली समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। आपका ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है। इससे वजन भी नहीं बढ़ता है। आंखों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। दांतों और मसूड़ों से जुड़ी बीमारियों में लाभ मिलता है।

डायबिटीज में बथुआ का सेवन कैसे करें - How to Eat Bathua in Diabetes in Hindi

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि बथुआ सर्दियों में मिलने वाला एक बेहतरीन आहार है। जिसे अलग-अलग तरीकों से पकाकर उसकी रेसिपी बनाकर खाया जा सकता है।

बथुए की रोटी - Bathua Roti For Diabetes

डायबिटीज पेशेंट के लिए बथुए की रोटी फायदेमंद होती है। बथुए को भाप में पकाकर उसे आटे में गूंथ लिया जाता है और उसकी रोटी बनाई जाती है। सर्दियों में बथुए की रोटी बहुत ही स्वादिष्ट और फायदेमंद होती है।

बथुए का पराठा - Bathua Paratha For Diabetes

जिन लोगों को स्वाद पसंद है वह बथुए का पराठा खा सकते हैं। यह भी बथुए की रोटी की तरह ही तैयार यह जाता है और सरसों के तेल में तवे पर सेंक कर खाया जाता है। इस प्रकार से बथुए का पराठा खाने से आपको अधिक पोषक तत्व मिलते हैं।

बथुए का रायता - Bathua Raita For Diabetes

बथुए का रायता एक बेहतरीन रेसिपी है इसमें बथुए के पत्तों के साथ आप अलग-अलग वेजिटेबल शामिल कर सकते हैं। यह आपके भोजन का जायका बढ़ा सकता है। इसके सेवन से आपको और अधिक पोषक तत्व मिलते हैं।

बथुआ साग - Bathua Saag For Diabetes

बथुआ खाने के लिए आप उसका साग भी बना सकते हैं। बथुआ फाइबर (Fiber) और जरूरी पोषक तत्वों से युक्त होने के कारण आपके पेट को हेल्दी रखता है। खासकर बथुए का साग पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। साग खाने से शुगर भी कंट्रोल रहता है।