कोरोना की तीसरी लहर आई तो बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कस लें कमर, करें ये 4 काम और बूस्ट करें इम्यूनिटी

हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये फूड्स।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : July 20, 2021 3:40 PM IST

अगर आप सोचते हैं कि बच्चे पैदा करना आसाना काम है तो आपको बता दें कि माता-पिता बनना भले ही आसान सुनाई पड़ता हो लेकिन बच्चों को पालना किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं है। ये दुनिया के सबसे कठिन कामों में से एक है। बच्चों की देखभाल के साथ-साथ मां-बाप को यह भी सुनिश्चित करना होता है कि आपका बच्चा अच्छी तरह से खाता है या नहीं। ये परेशानी हर मां-बाप को अपने रोजाना के काम के दौरान झेलनी पड़ती है। जिस तरह के हालात चल रहे हैं उसमें बच्चों इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आपका बच्चा अच्छी तरह से खाएं और उसकी इम्यूनिटी बूस्ट रहे। इस लेख में हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं।  आइए जानते हैं कौन से हैं ये फूड्स।

बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स

अंडे

अंडे, पोषक तत्वों से भरा एक सुपरफूड है, जो दिल, मांसपेशियों और स्किन को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है। अंडे में विटामिन ए और बी2 (राइबोफ्लेविन) मौजूद होता है, जो बच्चों की वृद्धि और विकासके लिए बहुत जरूरी होता है। अंडे में मौजूद विटामिन डी से कैल्शियम का अवशोषण और हड्डियों का विकास भी होता है, जो उन्हें बढ़ने में मदद करता है।

अंडे देने का सबसे अच्छा तरीका और समय

अंडे का सेवन करने का सबसे अच्छा समय है सुबह का नाश्ता। अंडे को स्वाद को और बढ़ाने के लिए आप उसमें शिमला मिर्च, मशरूम और अन्य सब्जियां मिला सकते हैं। इन्हें आप मक्खन और घी की मदद से पका सकते हैं। अंडे को कई तरीके से पकाया जा सकता है और ये बच्चों के लिए बहुत हेल्दी होता है।

सब्जियां

अपने बच्चों के खाने की थाली सजाते वक्त उसमें हरी पत्तेदार सब्जियांजैसे करी पत्ता, सहजन, धनिया और पालक जरूर शामिल करें। ये फाइबर, मिनरल, आयरन और जिंक से भरपूर होती हैं। आप सब्जियों को अलग-अलग आकार में काट कर अपने बच्चों को परोस सकते हैं। आप बाइट के आकार के स्नैक्स बना सकते हैं और उन्हें होममेड चीज़ डिप्स के साथ परोस सकते हैं। बच्चों को नकल करना पसंद होता है इसलिए ध्यान रखें कि आप अपनी प्लेट में भी कई तरह की हरी सब्जियां भी शामिल करें।

दही

प्रोबायोटिक्स और विटामिन बी 12 से भरपूर दही पेट में खराब बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में मदद करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है। सादा दही परोसने के बजाय अपने बच्चों को फल दही, सब्जियों का रायता या बूंदी का रायता दें।

हल्दी

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और कुछ अध्ययनों से ये साफ हुआ है कि हल्दी का रोजाना सेवन अस्थमा, एलर्जी और कई अन्य स्थितियों के इलाज में फायदेमंद है। आप अपने बच्चे को हल्दी को दूध, करी और सबजी में मिला सकते हैं, जैसा कि हम अपने या फिर अपने बड़े-बूढ़ों के लिए करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source