
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : August 25, 2022 12:12 PM IST
पैरेंट्स होने के नाते अपने बच्चे की हेल्थ को लेकर परेशान होना जायज है. उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे इसके लिए आप क्या कुछ नहीं करते. बच्चे की हेल्थ अच्छी रहे इसके लिए उनकी डाइट पौष्टिक होनी चाहिए. बच्चे खाने-पीने के मामले में काफी मूडी और चूज़ी होते हैं. सब कुछ उनको पसंद नहीं आता. खासकर ऐसा खाना, जो उनकी हेल्थ और ग्रोथ के लिए अच्छा होता है. इसके अलावा बच्चे जंक फ़ूड को बड़े ही चाव से खाते हैं, और उसे एंजॉय करते हैं. जंक फ़ूड के साथ बच्चे ड्रिंक्स भी काफी पसंद करते हैं. पीने में टेस्टी लगने वाली ये ड्रिंक्स बच्चे को मोटापे से लेकर दांतों की सड़न तक की समस्या से ग्रसित कर सकती हैं. ये ड्रिंक्स कौन सी हैं जिन पर आपको सख्ती बरतने की जरूरत है. चलिए जानते हैं.
जिन ड्रिंक्स में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है. वो ड्रिंक्स बच्चों के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है. आप अपने बच्चों को कॉफी, हॉट चॉकलेट और एनर्जी ड्रिंक्स से जितना हो सके उतना दूर रखें. इससे बच्चों की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है. उन्हें डिप्रेशन, हाई ब्लडप्रेशर, सिर में दर्द और नींद में कमी से जुड़ी हेल्थ समस्याएं हो सकती हैं.
बच्चे ज्यादातर एनर्जी या स्पोर्ट्स ड्रिंक्स को पीना पसंद करते हैं. ये ड्रिंक ख़ास तौर पर एथलीटों के लिए बनाये जाते हैं, जो बच्चों के लिए नहीं होते. ऐसे ड्रिंक्स में कैलोरी और चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जो बच्चों में मोटापे का कारण बन सकती है. बचों को दूध पिलाने की आदत डालने में ही भलाई है.
कोक, पेप्सी, फैंटा जैसी एरेटेड ड्रिंक्स बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद होती है. इनमें फैट काफी ज्यादा होता है. और इनमें मिलाया हुआ रंग पेट के लिए सबसे बड़ा खतरा होता है. इसे पीने से बच्चों में मोटापा, हड्डियों में कमजोरी, दिल की बिमारी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
शुगर यानि की मीठे ड्रिंक्स को बच्चों से दूर रखना चाहिए. पैक्ड जूस, फ्रूटी, माज़ा जैसी चीजें बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती है. इससे बच्चों में मोटापा तो होता ही है, साथ में दांतों में सड़न भी हो जाती है.
ये 4 ऐसी ड्रिंक्स के टाइप हैं, जिनसे बच्चों को कोसों दूर रखना चाहिए. अगर आपका बच्चा भी ये सब पीने का आदि है तो आज ही उसकी आदत को छुडवा दें, वरना हेल्थ के बड़े नुकसान झेलने पड़ सकते हैं.