खाने में मिलाकर खाएंगे ये 4 चीजें तो कभी खराब नहीं होगा मेटाबॉलिज्म, कमजोरी और थकान भी रहेंगी दूर

Diet tips: दिन के समय लगातार थकान रहना आम नहीं है, क्योंकि यह कई बार खराब मेटाबॉलिज्म का संकेत देती है। इस लेख में जानें ऐसी 4 चीजें जिन्हें खाने में मिलाकर खाने से मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : October 11, 2022 12:10 PM IST

Metabolism boosting foods: थकान होना आम बात है और इसके पीछे कई छोटे-छोटे कारण होते हैं जैसे रात को ठीक से नींद न ले पाना, सही डाइट न लेना या फिर दिन में बहुत ज्यादा काम रहना। ऐसी स्थितियों में होने वाली थकान को आसानी से दूर किया जा सकता है, क्योंकि यह एक सामान्य शारीरिक संकेत होता है। लेकिन सही डाइट लेने, रात को ठीक से सोने और यहां तक कि दिन में भी बॉडी को पर्याप्त आराम देने पर भी थकान रहना किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है। मेटाबॉलिज्म ठीक से काम न कर पाने के कारण भी अक्सर थकान होने लगती है और अगर इसकी समय पर देखभाल न की जाए तो शरीर में अन्य बीमारियां भी पैदा हो सकती हैं। इसलिए मेटाबॉलिज्म को सही रखना भी जरूरी है। (metabolism badhane ke upay)

अगर आपको भी दिन भर थकान रहती है, तो यह खराब मेटाबॉलिज्म का संकेत है, लेकिन आपको इसे दूर करने के लिए डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। आप अपनी डाइट में 4 ऐसी चीजों के मिलाएं जिससे आपकी थकान अपने आप जाएगी। चलिए जानते हैं इन 4 फूड्स के बारे में -

1. लाल मिर्च (cayenne for metabolism)

लाल मिर्च सिर्फ खाने को तीखा व मसालेदार नहीं बनाती है, बल्कि इससे शरीर को फायदे भी मिलते हैं। आप अपनी डाइट में आवश्यकता के अनुसार लाल मिर्च मिला सकते हैं, जिससे आपका मेटाबॉलिज्म धीरे-धीरे तेज रहता है। हालांकि, अगर आप बीपी या अन्य किसी बीमारी के मरीज हैं, तो लाल मिर्च को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से इस बारे में पूछ लें।

2. अदरक (ginger for metabolism)

अदरक को मेटाबॉलिज्म के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अदरक शरीर से चर्बी को खत्म करने, कार्बोहाइड्रेट्स पचाने और इंसुलिन के उपयोग करने की प्रक्रिया को तेज कर देता है, जिससे आपका मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है। आप रोज अपनी डाइट में अदरक को मिला सकते हैं। अधिक फायदे के लिए आप रोज आधा कप अदरक का काढ़ा भी पी सकते हैं।

3. हल्दी (turmeric for metabolism)

व्यंजनों के फ्लेवर को बढ़ाने और अच्छा रंग लाना ही नहीं हल्दी स्वास्थ्य को लिए बेहद जरूरी है। हल्दी में नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी इफेक्ट्स होते हैं, जो शरीर की सूजन व लालिमा को कम करने में मदद करते हैं। हल्दी का सेवन करने से पेट व आंतों के अंदर की सूजन व लालिमा कम हो जाती है और अगर छाले हैं, तो वे भी ठीक होने लगते हैं जिससे मेटाबॉलिज्म फिर से तेज हो जाता है।

4. जीरा (cumin for metabolism)

अगर आप अपने खाने में जीरा मिलाते हैं, तो खाना जल्दी पचने लगता है। जीरा पाचन प्रणाली को तेज करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी तेज करने का काम करता है। जीरा में थायमोक्विनोन (thymoquinone) नाम का एक खास सक्रिय तत्व पाया जाता है, जो शरीर के अंदर एक एंटीऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में काम करता है। जीरे के ये गुण मेटाबॉलिज्म को तेज करने में काफी मदद करते हैं।

इस बात का रखें ध्यान

हालांकि अगर आपको दिनभर थकान रहती है और उपरोक्त उपायों से भी आराम नहीं मिल रहा है, तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। क्योंकि ऐसी कई गंभीर बीमारियां हैं, जिनके शुरुआती लक्षण थकान व कमजोरी से जुड़े होते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source