
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 14, 2023 12:54 PM IST
Rice diet for weight loss: शरीर के बढ़ते वजन पर रोक लगाने लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। एक्सरसाइज से लेकर डाइटिंग तो सभी अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं, ताकि बढ़ते वजन पर किसी तरह से कंट्रोल पाया जा सके। लेकिन वजन कम करने के लिए भी एक्सरसाइज और डाइटिंग दोनों का एक सही बैलेंस होना जरूरी है और ऐसा न होने पर या तो आपके शरीर का वजन कम नहीं हो पाएगा या फिर आपका शरीर कमजोर पड़ने लगेगा। ऐसा दरअसल इसलिए होता है क्योंकि हम शरीर के वजन कम कम करने के लिए ज्यादा मेहनत करने लगते हैं और डाइटिंग कम कर देते हैं। डाइट कम करने से शरीर को पर्याप्त न्यूट्रिशन नहीं मिल पाता है और इस कारण से शरीर कमजोर पड़ने लगता है। ऐसे में आपको ऐसी खास डाइट की जरूरत है, जो आपको वेट लॉस में मदद करने के साथ-साथ शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए न्यूट्रिशन भी प्रदान करते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि चावल आपके वजन को बढ़ाने का काम करता है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इसकी कुछ रेसिपी वेट लॉस में भी काफी हेल्प कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में
यदि आपने भी वजन कम करने के लिए चावल खाना बंद किया हुआ है, तो आपके लिए भी यह जानना जरूरी है कि वेट लॉस के लिए चावल को छोड़ना जरूरी नहीं है। जरूरी यह है कि आप कौन सा चावल और कितनी मात्रा में खा रहे हैं व उसकी रेसिपी क्या है। इस लेख में हम आपको ब्राउन राइस की 4 ऐसी रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं, जो न सिर्फ वेट लॉस में हेल्प करेंगी बल्कि आपके शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन देकर कमजोर होने से भी बचाएगी।
सब्जियों से भरपूर पुलाव खाने में जितने स्वादिष्ट लगते हैं, उतने ही ज्यादा ये हमारी सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। साथ ही सबसे खास बात यह है कि इनका सेवन करने से शरीर का वजन नहीं बढ़ता है बल्कि बढ़ा हुआ वजन कम करने में भी इससे मदद मिलती है। पुलाव बनाने के लिए ब्राउन राइस का इस्तेमाल करें जिनमें फाइबर व अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें डाली गई सब्जी शरीर को कई जरूरत पोषक तत्व प्रदान करती है।
खिचड़ी को भारत में सबसे ज्यादा हेल्दी और लाइट फूड्स में से एक जाना जाता है। खासतौर पर जिन लोगों को बुखार या पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, उनके लिए ब्राउन राइस खिचड़ी काफी फायदेमंद रहती है। वेट लॉस के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह पाचन क्रिया में सुधार करती है।
अगर आपको कुछ अच्छा खाने का मन है और वेट लॉस के लिए आप कुछ खा नहीं पा रहे हैं, तो हेल्दी फ्राइड राइस की यह खास रेसिपी आपके लिए काफी फायदेमंद है। फ्राइड राइस बनाने के लिए ब्राउन राइस का इस्तेमाल करें और उसमें हरी मिर्च, शिमला मिर्च व प्याज डालें। यह खास हेल्दी फ्राइड राइस रेसिपी है, जो आपके वजन को नहीं बढ़ाएगा बल्कि शरीर को कई जरूरी न्यूट्रिशन प्रदान करेगा।
यदि आपको कुछ हल्का खाना है, तो आपके लिए ब्राउन राइस और मूंग दाल की खिचड़ी काफी फायदमंद हो सकती है। मूंग दाल को वजन कम करने के लिए एक अच्छा फूड माना गया है और साथ ही ब्राउन राइस भी एक वेट लॉस डाइट का हिस्सा है, ऐसे में इनका सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.