
Also Read
ब्लैक क्विनोआ नहीं है किसी से कम, बढ़ते मोटापे और कई समस्याओं को करे खत्म
Black Quinoa Benefits : क्विनोआ सेहत की दृष्टि से बहुत ही फायदेमंद होता है। यह कई किस्म के होते हैं, जिसमें से ब्लैक क्विनोआ के बारे में आज हम चर्चा करने जा रहे हैं। ब्लैक क्विनोआ स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही फायदेमंद होता है। यह स्वाद में हल्का मीठा होता है, यह बाजार में आपको आसानी से नहीं मिलेगा। इसे ढूंढना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर आप अपने बोरिंग डाइट से बोर हो चुके हैं, तो ब्लैक क्विनोआ को अपने डाइट में एड करें। यह काफी स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है। आइए जानते हैं इसके कुछ अद्भुत फायदे (Black Quinoa Benefits)-
एंथोकायनिन की उपस्थिति के कारण इसका रंग काला होता है। यह तत्व एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट का ही स्वरूप है, जो शरीर की कोशिकाओं को यूवी किरणों से बचाकर फ्री रैडिकल से होने वाली क्षति से बचाता है। दिल को स्वस्थ रखने में इस एंटीऑक्सिडेंट का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसके साथ ही यह क्रोनिक डिजीज को खत्म करने में फायदेमंद (Black Quinoa Benefits) होता है।
सफेद क्विनोआ की तुलना में यह अधिक फायदेमंद होता है, क्योंकि यह ग्लूटन फ्री डाइट है। यह चावल और व्हाइट क्विनोआ की तुलना में शरीर के लिए अधिक पौष्टिक है। अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं या फिर खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो ब्लैक क्विनोआ को अपने डाइट में जरूर शामिल करें।
यह एक प्लांट बेस्ड अनाज है, जिसमें करीब 10 आवश्यक अमीनो एसिड और प्रोटीन होता है। नॉनवेजीटेरियन लोगों के लिए यह प्रोटीन का काफी अच्छा स्त्रोत है। अन्य क्विनोआ की तुलना में ब्लैक क्विनोआ में अधिक फाइबर होते हैं।
शरीर में आयरन की कमी होने पर ब्लैक क्विनोआ को अपने डाइट में जरूर शामिल करें। यह आयरन का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी काफी बेहतर माना जाता है। इसके सेवन से थकान, कमजोरी और एनीमिया की शिकायत दूर होती है।
च्यवनप्राश पर हुए कोरोना ट्रायल को मिली सफलता, जानें इसके हैरान करने वाले फायदे