Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्रोटीन रिच फूड्स समझकर इन 4 फूड्स को खाया तो गलती से भी नहीं मिलेगा प्रोटीन, जानें सिर्फ नाम के प्रोटीन सोर्स

प्रोटीन हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है लेकिन वे लोग, जो सिर्फ लेबल पर प्रोटीन की मात्रा देखकर प्रोडक्ट खरीदते हैं उन्हें थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

प्रोटीन रिच फूड्स समझकर इन 4 फूड्स को खाया तो गलती से भी नहीं मिलेगा प्रोटीन, जानें सिर्फ नाम के प्रोटीन सोर्स
प्रोटीन रिच फूड्स समझकर इन 4 फूड्स को खाया तो गलती से भी नहीं मिलेगा प्रोटीन, जानें सिर्फ नाम के प्रोटीन सोर्स

Written by Jitendra Gupta |Published : October 19, 2022 2:04 PM IST

अगर आपको हाई प्रोटीन फूड्स खाने का शौक है या फिर बाजार में बिकने वाली हर चीज के लेबल पर आप प्रोटीन की मात्रा को चेक करके ही खरीदते हैं तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आप जैसा सोचते हैं ठीक वैसा है नहीं। हर प्रोटीन रिच फूड्स प्रोटीन पैक्ड नहीं होते हैं। प्रोटीन, तीन माइक्रो न्यूट्रिएंट में से एक है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। प्रोटीन हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है लेकिन वे लोग, जो एक्टिव होने के साथ-साथ बॉडी बिल्डिंग का शौक रखते हैं उनके लिए प्रोटीन और ज्यादा जरूरी होता है। ये मांसपेशियों को रिकवर करने के साथ-साथ आपकी भूख को शांत रखने में अहम भूमिका बताता है। एक व्यक्ति को अपने वजन के हिसाब से 0.8 ग्राम तक प्रोटीन का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में जिनमें प्रोटीन होते हुए भी किसी तरह का कोई फायदा नहीं होता है।

प्रोटीन रिच लेकिन नाम का होता है प्रोटीन

1-नट्स

नट्स, ढेर सारे पोषक तत्वों का भंडार होते हैं, जिसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है और ये हमारी आंतों को हेल्दी बनाना का काम करते हैं। इतना ही नहीं ये प्रोटीन का भी एक सोर्स है लेकिन आपको इनसे प्रोटीन प्राप्त करने के लिए बहुत ज्यादा मात्रा में नट्सका सेवन करना पड़ेगा। नट्स में प्रोटीन की मात्रा तो होती है लेकिन इनमें कैलोरी भी बहुत ज्यादा होती है। उदाहरण के तौर पर 100 ग्राम मूंगफली में सिर्फ 30 ग्राम प्रोटीन होता है और 620 कैलोरी होती है।

2-प्रोटीन स्नैक

बाजार में इन दिनों प्रोटीन स्नैक की भरमार है लेकिन इन्हें भ्रामक तरीके से बेंचा जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि इन प्रोटीन स्नैक का वास्तविकता कुछ और ही है। एक प्रोटीन स्नैक में 132 कैलोरी होती है और सिर्फ 4 ग्राम प्रोटीन होता है। आप इसके बजाए लो फैट चीज खा सकते हैं और एक चौथाई प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read

More News

3-प्रोटीन ब्रेड्स

ब्रेड से बने उत्पाद हाई प्रोटीन का भंडारहोते हैं और इनका नियमित सेवन आपको फायदा पहुंचाता है। ये बात आपने शायद सुनी हो लेकिन 160 कैलोरी वाली ब्रेड में सिर्फ 8 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा जब इसे बेक किया जाता है तो इसमें कैलोरी बढ़कर 230 हो जाती है। इसलिए सिर्फ प्रोटीन के नाम पर इनका सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

4-पीनट बटर

पीनट बटर, हेल्दी फैट्स, एनर्जी और थोड़ा बहुत प्रोटीन होता है जैसे नट्स की तरह। बहुत से लोग इसे प्रोटीन रिच होने के नाते खाते हैं। 2010 के दिनों में इसे हाई प्रोटीन स्नैक के रूप में जाना जाता था। लेकिन इसमें मौजूद कैलोरी आपके लिए हानिकारक होती है। एक चम्मच पीनट बटर में 4 ग्राम प्रोटीन होता है और करीब 100 कैलोरी होती है।

About the Author

... Read More