
Also Read
Reverse ageing by consuming leafy greens like spinach. (Photo: Freepik)
These 4 people never eat spinach : पालक स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह आयरन से भरपूर होता है, जिससे शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। हरी पत्तेदार इस सब्जी में कई ऐसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए पालक का सेवन करना हेल्दी नहीं माना जाता है। जी हां, कुछ लोगों के लिए पालक काफी ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है। आइए जानते हैं ज्यादा मात्रा में पालक खाने से सेहत को होने वाले नुकसान क्या हैं?
जरूरत से अधिक पालक का सेवन करने से किडनी स्टोन का खतरा रहता है। दरअसल, पालक में ऑक्सालेट्स होते हैं, जो ऐसे यौगिक हैं। इसकी अधिक मात्रा पेट में पथरी का कारण बन सकती है। मूत्र में ऑक्सालेट की मात्रा बढ़ने के कारण गुर्दे की पथरी होना आम है। ऐसे में सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।
अगर आप खून को पतला करने वाली दवाओं के साथ इसका सेवन कर रहे हैं, तो इससे घातक परिणाम हो सकते हैं। दरअसल, पालक में उच्च स्तर का विटामिन K होता है, यह एक ऐसा विटामिन है जो पतला करने वाली दवाओं की प्रभावशीलता को कम करता है। स्ट्रोक की शुरुआत को रोकने के लिए आमतौर पर ब्लड को पतला करने वाली दवाएं दी जाती हैं। ऐसी स्थिति में पालक का सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है।
थायराइड की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए पालक का सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है। दरअसल, पालक में उच्च मात्रा में ऑक्सालिक एसिड होता है, जिसकी वजह से शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स का अवशोषण कम होता है। इस स्थिति में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है। इसलिए पालक का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
पालक में प्यूरीन नामक यौगिक की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसके सेवन से गाउट की समस्या बढ़ सकती है। अगर आप काफी ज्यादा मात्रा में पालक का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से गठिया में सूजन, दर्द इत्यादि बढ़ सकता है।
पालक का सेवन करना शरीर के लिए काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। हालांकि, काफी ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से शरीर को नुकसान होने का खतरा रहता है। इसलिए अगर आपको काफी ज्यादा पालक पसंद है, तो ऐसे में एक बार एक्सपर्ट की राय लें।