... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : September 10, 2020 12:54 PM IST
दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं ये 4 पोषक तत्व, रोजाना डाइट में करें शामिल
Diet for Healthy Heart : हृदय को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ भोजन बहुत ही जरूरी होता है। स्वस्थ और पौष्टिक आहार से शरीर में होने वाली बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही फैटयुक्त आहारा का सेवन भी संतुलियत मात्रा में करना जरूरी है। हृदय यानी दिल को स्वस्थ (Diet for Healthy Heart) रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी (Diet for Healthy Heart) है। भोजन में मौजूद उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एचडीएल) और कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता रखते हैं।
एचडीएल और एलडीएल को संतुलित रखने के लिए आहार में कुछ न्यूट्रिएंट्स का शामिल करना बहुत ही जरूरी होता है। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको उन जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करना बहुत ही जरूरी है। इन पोषक तत्वों से ना सिर्फ आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि शरीर की कई समस्याएं भी दूर (Diet for Healthy Heart) रहेंगी।
शरीर में विटामिन के प्रोटीन को सक्रिय करने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही यह ब्लड वेसल्स के कैल्सीफिकेशन को रोकता है। शलजम, कोलार्ड्स, ब्रुसेल्स, ब्रोकली, गोभी, मछली, मांस, सरसों के हरे पत्ते, कीवीस ब्लैकबेरी और अनार में विटामिन के भरपूर रूप से होता है, जो शरीर के कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में हमारी मदद करता है।
क्वेरसेटिन एक ऐसा तत्व होता है, जो सब्जियों और फलों को रंगने का काम करता है। दिल के रोगियों के लिए यह तत्व एंटीऑक्सिडेंट की तरह कार्य करता है। इसके साथ ही यह नसों को स्वस्थ्य और ब्लज सर्कुलेशन को सही से चलाने के लिए धमनियों को स्वस्थ रखता है। क्वेरसेटिन जैसे तत्व सफेद और लाल रंग के प्याद, लाल सेब, चेरी, लाल अंगूर,काली मिर्च, काली चाय और ब्रोकोली में पाई जाती है।
कैल्शियम और जिंक ऐसे तत्व हैं, जो स्ट्रेस बढ़ने पर दिल को उससे निपटने की क्षमता प्रदान करता है। जिंक फलियां, बींस, नट्स, डेयरी प्रोडक्ट्स, साबुत अनाज, शंख और अंडे में पाया जाता है। यह हृदय के फंक्शन को सुधारने में आपकी मदद करता है। वहीं कैल्शियम हृदय की मांसपेशियों को सही करता है। पनीर, दूध, दही, सोयाबीन, नट्स, मिल्क ब्रेड और टोफू जैसे आहार से आप अपने शरीर के कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैँ।
एन-एसिथाइलसिस्टीन एक ऐसा तत्व है, जो हृदय के टिश्यूज को क्षति होने से बचाता है। यह नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन करने में आपकी मदद करता है, जो नसों में ब्लड सर्कुलेशन को और भी बेहतर बनाने में आपकी मदद करता है। चिकन, दही, पनी, टर्की, अंडे, सूरजमुखी के बीच और फलियों में एन-एसिटाइलसिस्टीन तत्व पाए जाते हैं।
काली मिर्च डायबिटीज के लिए है रामबाण, जानें किस तरह ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल
मन की शक्ति से आत्महत्या के ख्यालों का करें अंत, इस तरह करें खुद को मजबूत