
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 5, 2023 5:48 PM IST
Weight loss foods: शरीर का वजन कम करने के लिए सही डाइट का होना बहुत जरूरी है। देखा जाता है कि सर्दियों के दिनों में लोगों का वजन तेजी से बढ़ता है, क्योंकि इस मौसम में हम अपनी डाइट का ठीक से ध्यान नहीं रख पाते हैं और साथ ही सर्दी के कारण हमारी शारीरिक गतिविधियां भी कम हो जाती हैं। सर्दियों के दिनों में शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए सबसे जरूरी है डाइट का ध्यान रखना। लेकिन आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में डाइट को मैनेज कर पाना बहुत मुश्किल हो गया है। लेकिन सुबह के भोजन में कुछ सामान्य बदलाव करके बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। सुबह का खाना वजन कम करने या बढ़ाने में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और इसलिए इसका चयन भी ध्यानपूर्वक ही करना चाहिए। हम आपको 4 ऐसे खास फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं और ऐसा करके आपके शरीर का वजन अपने आप ही कम होने लगेगा।
वजन कम करने के लिए सुबह के समय उपमा का सेवन करने से काफी फायदा मिल सकता है। सूजी से बना उपमा फाइबर व अन्य कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर के बढ़ते वजन कम कम करने में काफी मदद कर सकता है। उपमा का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होने लगता है, जिससे बढ़ते वजन को रोकने में काफी मदद मिलती है।
सिर्फ स्वाद में ही नहीं फायदों में भी पोहा लाजवाब होता है। सुबह के समय पोहा खाना सबसे अच्छे डाइटिंग ऑप्शन में से एक है। बढ़ते वजन को रोकने के लिए रोज सुबह पोहा का सेवन करें। पोहा हल्का खाना होता है, जो जल्दी पच जाता है। साथ ही इसमें मौजूद सब्जियां शरीर को कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करती है।
बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए दलिया का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है। दलिया सिर्फ वजन कम करने के में ही नहीं बल्कि पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा दलिया का सेवन करने से शरीर को कई जरूर पोषक तत्व मिलते हैं।
ओट्स को विशेष रूप वेट लॉस डाइट के रूप में तैयार किया जाता है। साथ ही इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्वों की भी शामिल किया जाता है। अगर आपको वजन कम करने के लिए सही डाइट चाहिए तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। सुबह लो फैट मिल्क के साथ प्लेन ओट्स का सेवन भी किया जा सकता है।
अगर आपका वजन ज्यादा बढ़ रहा है, तो आपको किसी अच्छे डाईटीशियन से संपर्क करना चाहिए। डाईटीशियन आपके शारीरिक वजन, कद व अन्य शारीरिक स्थितियों के अनुसार सही डाइट प्लान तैयार करते हैं।