Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सुबह नाश्ते में खाएं ये 4 डिश, एनर्जी से भरा गुजरेगा पूरा दिन और बीमारियां रहेंगी दूर

सर्दी के शुरू होते ही आपको अपने नाश्ते कि विकल्पों को बदल देना चाहिए ताकि बदलते मौसम में आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट रहे और आप बीमारियों से दूर रहें।

सर्दी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सुबह नाश्ते में खाएं ये 4 डिश, एनर्जी से भरा गुजरेगा पूरा दिन और बीमारियां रहेंगी दूर
सर्दी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सुबह नाश्ते में खाएं ये 4 डिश, एनर्जी से भरा गुजरेगा पूरा दिन और बीमारियां रहेंगी दूर

Written by Jitendra Gupta |Published : December 7, 2022 1:35 PM IST

आपने कई बार अपने बड़े-बूढ़ों के मंह से सुना होगा कि सुबह का नाश्ता भूलकर भी स्किप नहीं करना चाहिए और हो सके तो किंग साइज नाश्ता करना चाहिए। सुबह का नाश्ता न सिर्फ आपको दोपहर के खाने तक फुल रखने में मदद करता है बल्कि आपके शरीर को जरूरी काम के लिए एनर्जी भी प्रदान करता है। अगर सुबह के नाश्ते में आप हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं तो ये आपको जरूरी पोषण तो प्रदान करता ही है साथ ही आपके शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि सर्दी के शुरू होते ही आपको अपने नाश्ते कि विकल्पों को बदल देना चाहिए ताकि बदलते मौसम में आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट रहे और आप बीमारियों से दूर रहें।

बदलता मौसम परेशानी

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि सर्दी में अक्सर हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से बीमार पड़ने लगते हैं। इम्यूनिटी, दरअसल एमीमो एसिड नाम के प्रोटीन के ब्लॉक से बनती है और अगर आप सही मात्रा में प्रोटीन नहीं लेते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर पाता है, जिसकी वजह से कई प्रकार के इंफेक्शन का खतराबढ़ जाता है। इसलिए आपको नाश्ते में ऐसे हेल्दी ऑप्शन को चुनना चाहिए, जो प्रोटीन से भरे हुए हों और आपको सर्दी में बीमारी से दूर रखने में मदद करे। आइए जानते हैं ऐसे 4 प्रोटीन रिच नाश्तों के बारे में, जो सर्दी की सुबह हेल्दी बनाएंगे।

1-आंवला चटनी के साथ मूंग दाल चीला

आंवला की चटनी और मूंग दाल चीला आपके लिए बेस्ट नाश्ते के विकल्पों में से एक है। ये रेसिपी प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स है। इस रेसिपी की खास बात ये है कि इसमें कार्ब की बहुत कम मात्रा होती है, जो आपको वजन कम करे के साथ-साथ डायबिटीज में आपका ब्लड शुगर कम रखने में मदद करती है। इस रेसिपी को सभी उम्र के लोग खा सकते हैं, जो बच्चों से लेकर बूढ़ों के लिए बेस्ट है।

Also Read

More News

2-पालक-मशरूम ऑमलेट

सुबह का नाश्ता अगर ढेर सारे विटामिन्स और मिनरल्स से भरा हो तो फिर क्या ही कहने। ये रेसिपी भी कुछ ऐसी ही है। सुबह के इस नाश्ते में विटामिन डी और बी12 जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी है। पालक, फोलेट, आयरन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है, जो आपके नाश्ते को हेल्दी बनाने का काम करता है। आप इसमें दूसरी सब्जियां डालकर इसे और हेल्दी बना सकते हैं।

3-ऑरेंज पंच

अगर आपको कुछ खाने का मन नहीं है तो आप ऑरेंज पंच नाम की इस ड्रिंक को भी ट्राई कर सकते हैं। ये हेल्दी ड्रिंक ऐसे एंटीऑक्सीडेंट और कैरोटोनॉयड्स से संपन्न होती है, जो आपको हेल्दी रखने में मदद करती है। इसके अलावा इसमें मौजूद कम कैलोरी और हल्की का पिंच जूस में एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों को बढ़ाने का काम करता है। आप चाहें तो इसमें शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो इसके गुणों को बढ़ाने का काम करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4-रागी-केले की स्मूदी

रागी अपने आप में ही किसी सुपरफूड से कम नहीं है और सर्दी में इसका सेवन आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। आप रागी और दूध का सेवन कर सकते हैं, जो कैल्शियम और पोटेशियम से संपन्न होता है। इन दोनों का मिश्रण आपको वजन कम करने में मदद कर सकता है। ये हेल्दी ड्रिंक आपको सर्दी में फुल रखने के साथ-साथ बीमारियों से दूर रखता है। आप दूसरे विकल्पों के बजाए इस ड्रिंक को चुन सकते हैं।

About the Author

... Read More