... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : July 23, 2018 7:38 PM IST
भारतीय खान-पान का सबसे अहम हिस्सा दाल को ही माना जाता है। जब दाल की बात करते हैं तो ज्यादातर लोगो उसे अरहर दाल ही समझते हैं। अरहर दाल को पीली दाल या तुअर दाल के नाम से भी जाना जाता है। हेल्थ के हिसाब से देखा जाय तो शरीर को प्रोटीन देने का सबसे बड़ा स्रोत दाल को ही माना जाता है।
शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का सबसे अहम स्रोत दाल ही होती हैं। अब अगर दाल में भी अरहर की दाल हो तो भारत में सामान्यतया हर घर में रोजाना दाल का सेवन होता है। रोजाना की डायट में शामिल इस दाल के फायदे के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
आइए आज जानते हैं की अरहर की दाल के क्या-क्या फायदे हैंः
प्रोटीन का बेहतर स्रोत
अरहर की दाल में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है। इसे प्रोटीन का बेहतर स्रोत इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि यह पाचन तंत्र को भी कोई नुकशान नहीं करती और हर मौसम में सुपाच्य होती है। प्रोटीन के अन्य स्रोतों में कुछ न कुछ परहेज हो सकता है लेकिन अरहर की दाल एक ऐसा स्रोत है जिसका उपयोग 12 महीने सुबह और शाम किया जा सकता है।
फाइबर से युक्त
अरहर की दाल में फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है। फाइबर की वजह से यह सुपाच्य होने के साथ-साथ पाचनतंत्र को मजबूत भी करती है। फाइबर युक्त होने के वजह से यह फैट को भी दूर रखती है। क्रेनबेरी जूस है इन्फेक्शन का दुश्मन, जानें इसके 4 फायदे।
पोषक तत्व से भरपूर
अरहर की दाल में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते हैं जो शरीर के पोषण के लिए आवश्यक होते हैं। इसमें शरीर के लिए सबसे आवश्यक तत्व फोलिक एसिड पाया जाता है जो ऊर्जा के साथ-साथ ब्लड बनने में सहायक होता है। वजन कम करना चाहते हैं तो इन 5 आदतों से बचकर रहें।
प्रेगनेंसी में है फायदेमंद
महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती है और वहीं हल्के व सुपाच्य भोजन होना चाहिए। इस पैमाने पर यह सबसे बेहतर विकल्प होता है। फोलिक एसिड से भरपूर यह अरहर की दाल कार्बोहाइड्रेट्स का भी एक अच्छा स्रोत होता है। फाइबर की मात्रा होने की वजह से गैस की समस्या भी नहीं होती है और पाचन तंत्र सही से काम करता रहता है। शाकाहारी लोगों का यह एक तरह से सूपर फूड कहा जा सकता है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.