रात में खाना खाने के बाद 4 फूड्स से कंट्रोल करें बढ़ी हुई Blood sugar! जानें कौन से फूड्स हाजमा रखेंगे दुरुस्त

Foods to control sugar craving : अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ ये रोज-रोज न हो और आपका ब्लड शुगर भी मेंटेन रहे तो आप खाना खाने के बाद मीठा न खाएं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : June 21, 2023 12:26 AM IST

Foods to control sugar craving : आपने टीवी पर एक विज्ञापन को कई बार देखा होगा 'खाने के बाद कुछ मीठा हो जाए'। ये एक ऐसी चीज है, जो भारतीय डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ज्यादातर लोग ऐसा करना पसंद करते हैं। गांव-देहात में लोग गुड़ खाना पसंद करते हैं तो शहरी माहौल में चॉकलेट से लेकर मिठाईयां खाने का रिवाज है। यही वजह है कि ज्यादातर लोगों को खाना खाने के बाद मीठा खाने की क्रेविंग होती है और रात को सोने से पहले मीठा खाने से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। अगर आपको रात के वक्त बहुत ज्यादा पेशाब आता है तो समझ लीजिए कि आपका ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है। अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ ये रोज-रोज न हो और आपका ब्लड शुगर भी मेंटेन रहे तो आप खाना खाने के बाद मीठा न खाएं। अगर आप मीठा भी नहीं छोड़ना चाहते हैं तो आप इन 5 फूड्स की मदद से ऐसा कर पाने में सफल साबित हो सकते हैं।

1-मीठे की क्रेविंग से होने वाली परेशानियां

अगर आपको खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने की आदत है तो ये आपके लिए परेशानियों भरा हो सकता है। न्यूट्रिशिनिस्ट अंजलि मुखर्जी का कहना है कि अगर आपको मीठा खाने की लत बहुत दिनों से है तो आपको ये परेशानियां हो सकती हैंः

1-हाई ब्लड प्रेशर

2-वजन का बढ़ना

3-फैटी लिवर डिजीज

4-डायबिटीज

5-दांतों में सड़न या कैविटी

2-तरबूज

खाना खाने के बाद मीठे की क्रेविंग को शांत करने के लिए आप तरबूज भी खा सकते हैं। आप तरबूज को बारीक-बारीक टुकड़ों में काट लें और उसे फ्रीज में रख दें। जब ये ठंडे हो जाएं तो खाना खाने के बाद इसका सेवन करें। तरबूज मीठा होता है और आपकी मीठे की क्रेविंग की शांत करने के अलावा ये आपको हाइड्रेट रखने में भी मदद करेगा।

3-सेब और अंगूर

खाना खाने के बाद मीठे की क्रेविंग को शांत करने के लिए आप सेब और अंगूर का भी सेवन कर सकते हैं। ये दोनों ही फल नैचुरल रूप से मीठे होते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि इन्हें खाते वक्त चबा-चबाकर खाने की कोशिश करें, जो कि आपकी मीठे की क्रेविंग को शांत करने में मदद करेगा।

4-ड्राई फ्रूट्स

खाना खाने के बाद मीठा खाने की आदत को दूर करने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स का भी सहारा ले सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स में आप खजूर और अंजीर भी खा सकते हैं, जो कि आपकी मीठे की क्रेविंगको भी दूर करने में मदद करते हैं। ये दोनों ही चीजें ढेर सारे गुणों से संपन्न होती है, जो कि मीठे की क्रेविंग को कंट्रोल करती हैं।

5-क्रोमियम सप्लीमेंट्स

अपनी मीठे की क्रेविंग को शांत करने के लिए आप क्रोमियम सप्लीमेंट्स या फिर क्रोमियम रिच फूड्स का भी सहारा ले सकते हैं। क्रोमियम कई फूड्स में पाया जाता है, जिसमें मीट, साबुत अनाज, फल, सब्जियां, मसाले भी शामिल हैं। ये फूड्स और क्रोमियम सप्लीमेंट्स आपकी मीठे की क्रेविंग को भी शांत कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source