सुबह नाश्ते में इन 4 फूड्स कॉम्बिनेशन से भी घटाया जा सकता है वजन! जानें वेट लॉस के लिए हेल्दी फूड कॉम्बिनेशन

अगर आप जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप डेली डाइट में फूड आइटम का सही कॉम्बिनेशन लें। जानें 4 कॉम्बिनेशन, जो हैं बेस्ट।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : August 25, 2022 5:47 PM IST

वजन घटाने के लिए प्रोसेस्ड और जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी जाती है। साथ ही आपको हेल्दी फूड्स का सेवन करने को कहा जाता है। बहुत से लोग ये सोचते हैं कि फूड्स और वजन दोनों एक दूसरे से ठीक उल्ट होते हैं। इसलिए वजन कम करने के लिए बहुत से लोग भूखा रहने की कोशिश करते हैं। ज्यादातर लोग इस बात से अंजान रहते हैं कि सही तरीके से खाकर भी वजन को कम किया जा सकता है। हालांकि आपको हेल्दी डाइट फॉलो करने की जरूरत होती है। अगर आपको जल्द परिणाम चाहिए तो आपको प्रोसेस्ड और जंक फूड्स से दूरी बनाने की जरूरत होती है।

अगर आप जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप डेली डाइट में फूड आइटम का सही कॉम्बिनेशन लें। सही पोषण आपको वजन कम करने में मदद करता है। उदाहरण के लिए प्रोटीन, फाइबर और कार्ब का सही मिश्रण वजन कम करने की प्रक्रिया को गति देता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ फूड कॉम्बिनेशन के बारे में, जो वजन कम करने में मदद करेंगे।

1-ओटमील और बेरीज

अपनी डाइट में ओटमील के साथ बेरीज को शामिल करें। इन दोनों फूड्स का मिश्रण अघुलनशील फाइबर से संपन्न होता है और अघुलनशील फाइबर वाले फूड्स आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इन्हें पचने में बहुत समय लगता है, इसलिए आप अनहेल्दी फूड्स के सेवन से बहुत दूर रहते हैं।

2-पिस्ता और बादाम

जब बात वजन कम करने की होती है तो पिस्ता और बादाम का एक साथ सेवन आपको पॉजिटिव परिणाम देने में मदद करता है। बादाम में अमिनो एसिड एल-आरजीनाइन होता है और ये तत्व आपको अधिक कार्ब और फैट को बर्न करने में मदद करता है।

3-चिकन और कयान पेपर सॉस

WebMD की खबर के मुताबिक, ये मिश्रण न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि ये वजन कम करने में भी फायदेमंद है। चिकन, प्रोटीन का भंडार है। एक चिकन कलेजी में 150 से कम कैलोरी होती है और ये 27 ग्राम तक प्रोटीन प्रदान करती है। प्रोटीन आपको लंबे वक्त तक फुल रखने में मदद करता है क्योंकि इसे पचाने में बहुत वक्त लगता है और इसकी वजह से आपको भूख भी नहीं लगती है। कयान पेपर के साथ चिकन खाने से आपको कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है क्योंकि मसालेदार फूड्स शरीर के मेटाबॉलिज्म को कम वक्त में बढ़ा देता है।

4-बीन्स और वेजिटेबल सूप

बीन्स और सब्जियों से बना सूप मुंह से पानी लाने का काम करता है और आपको फुल रखने में मदद करता है। इसके सेवन के बाद आपके पेट में दूसरे हाई कैलोरी फूड्स के सेवन की जगह कम ही बचती है। बीन्स, छोले, काले छोले को अपने सूप में डालकर आप अपने सूप की न्यूट्रिशनल वैल्यू बढ़ा सकते हैं, जो कि प्रोटीन और फाइबर से संपन्न होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source