Holi 2023: घर पर बनाएं ये 4 ट्रेडिशनल रेसिपी, होली का मजा हो जाएगा दोगुना

Holi 2023: होली केवल रंगों के कारण ही नहीं बल्कि इस पर बनने वाली है स्वादिष्ट तरह की डिश की वजह से भी लोगों को बहुत पसंद होती है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : March 7, 2023 2:01 PM IST

Holi 2023: होली रंगों का त्योहार होता है और इस मौसम में सर्दियों खत्म हो जाती हैं और गर्मियां शुरू हो जाती हैं। यह ऐसा मौसम होता है जिसमें हमें ऐसी ड्रिंक्स या खाने की जरूरत होती है जो काफी रिफ्रेशिंग हो और हमें एनर्जी से भर दे। होली केवल इतना फन फेस्टिवल होने के कारण प्रसिद्ध नहीं है जितना इस दिन बनने वाली डिश के लिए प्रसिद्ध है। जो लोग होली खेलना पसंद करते हैं और फूड लवर हैं उनके लिए यह है बहुत अच्छा त्यौहार है। बहुत सालों से होली पर केवल गुजिया और दही भल्ले ही बनाए जाते हैं। लेकिन इस बार कुछ नया ट्राई करें और होली पर ठंडाई पकोड़े आदि जैसी डिश जरूर बनाएं। आइए जानते हैं होली पर बनने वाली कुछ खास रेसिपी(Recipes For Holi Festival) के बारे में।

होली पर बनने वाली कुछ खास रेसिपी - (Easy Recipes For Holi Festival In Hindi)

भांग के पकोड़े

आपको क्रिस्पी पकौड़े खाना पसंद है तो इस बार होली पर भांग के पकौड़े बनाए जो बेसन और भांग की पत्तियों को कई तरह के मसालों में मिलाकर बनाए जाते हैं। केवल बेसन में भांग की पत्तियां और जीरा धनिया नमक लाल मिर्च मिलाकर पानी मिला देना है ताकि एक बैटर बन सके। अब इसमें आलू या प्याज जैसी सब्जियों को कोट करके तल दें।

ठंडई की आइसक्रीम

अगर आप ठंडई जैसी ट्रेडिशनल ड्रिंक को एक मॉडर्न टच देना चाहते हैं तो आप को ठंडई की आइसक्रीम बनानी चाहिए। काजू, बदाम और पिस्ता को दूध और मसालों के साथ ब्लेंड कर ले। अब इसमें भांग की पत्तियां, शुगर मिक्स कर दें। अब इसकी आइसक्रीम जमा दें।

भांग लस्सी

यह भी एक होली ड्रिंक है जिसे भांग द्वारा बनाया जाता है। भांग के पत्तों का एक पेस्ट बना लें और उसमें दही, दूध, शुगर मिला कर एक पेस्ट बना लें। आपकी लस्सी तैयार है।

मसाला ठंडई

बदाम को कुछ समय के लिए भिगो कर रख दें। इसके बाद इन्हें भांग के पत्तों, दूध, चीनी, कुछ मसालों जैसे अदरक के साथ पीस दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source