
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : March 19, 2023 10:15 AM IST
आजकल दिल की बीमारी से जुड़ी कई तरह की समस्याएं लोगों को झेलनी पड़ रही है। दिल की समस्या किसी को किसी भी उम्र हो सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक खाना पकाने के तरीके से पुरानी दिल की बीमारियों को रोकने में मदद कर सकता है। जिसमें ग्रिलिंग, बेकिंग, स्टीमिंग और रोस्ट करने जैसी तकनीक शामिल है। खाना बनाने की ये विधि भोजन के पोषण मूल्य को बनाए रखने और उसके नेचुरल स्वाद को बनाए रखने में मदद करती है। ये आपको कैसे करना है, चलिए जान लेते हैं।
खाना बनाने का मतलब सिर्फ स्वादिष्ट खाना तैयार करना नहीं है। खाना पकाते वक्त भोजन के पोषक तत्वों को बरकरार रखना भी जरूरी है। डब्लूएचओ के मुताबिक दिल की बिमारी की वजह से दुनिया भर में सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। क्रोनिक हार्ट डिसीज एक ऐसी समस्या है, जिससे ज्यादातर लोग पीड़ित हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करने से दिल की बीमारी को रोकने में मदद मिल सकती है। यहां हम आपको खाना पकाने के कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जो पुराने दिल के रोगों को रोकने में मदद कर सकते हैं।
ग्रिल खाना पकाने का सबसे हेल्दी तरीका है। इसमें ज्यादा आयल की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे खाने के पोषक तत्व बरकरार रहता है। ग्रिल में चिकन, मछली के साथ साथ अन्य सब्जियों को पकाने का एक शानदार तरीका है। ज्यादा तापमान पर खाना ग्रिल करने से कार्सिनोजेनिक यौगिक का निर्माण हो सकता है। इसलिए खाने को ग्रिल करने से पहले मांस को मैरिनेट करें और ओवरकुकिंग करने से बचें।
बेकिंग एक हेल्दी खाना पकाने का तरीका है। यह एक ड्राई हीट तकनीक है, जो सब्जियों और थिन मांस को अच्छे से पकाने में मदद मिलती है। इससे खाने का नेचुरल टेस्ट और पोषक तत्वों के गुण बरकरार रहते हैं। भोजन से जुड़े स्वास्थ्य लाभों को बनाए रखने के लिए जैतून के तेल या कोनाल के तेल का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है।
स्टीम से खाना पकाने का एक हेल्दी और आसान तरीका है। यह सब्जियां, मछली और पोल्ट्री पकाने का एक शानदार तरीका है। स्टीमिंग से खाने में पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं। इससे खाने का नेचुरल टेस्ट बरकरार रहता है। ओवरकुकिंग करने से पोषक तत्वों को काफी नुकसान पहुंचता है। इसलिए इससे बचना चाहिए।
खाना पकाने की क हेल्दी तकनीक स्टिर फ्राइंग भी है। इस तरीके में ज्यादा तापमान पर बेहद कम मात्रा में तेल खाना पकाया जाता है। आप इसमें अपनी मनपसंद कोई भी सब्जी या नॉनवेज पका सकते हैं। इस विधि से भोजन पकाने के लिउए जैतून के तेल जैसे हेल्दी तेलों का इस्तेमाल करना जरूरी है।
खाना पकाने के ये कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनकी मदद से भोजन में पोषक तत्व भी उपस्थित रहते हैं, और उनका नेचुरल स्वाद भी खत्म नहीं होता। आप भी अपने खाना पकाने के तरीको को जल्द ही बदल डालें। आपकी इस कोशिश से आप क्रोनिक हार्ट डिसीज से बचा पाएंगे।