ओमेगा-3 के 4 सस्ते और शाकाहारी सोर्स, बिना मांस खाए पूरी करेंगे शरीर में इस पोषक तत्व की कमी

ओमेगा 3 एक ऐसा पोषक तत्व है, जिसका हमारा शरीर खुद से उत्पादन नहीं कर सकता है। ओमेगा-3, एक आवश्यक फैटी एसिड हैं जो आपके शरीर के मस्तिष्क, त्वचा, जोड़ों, हड्डियों, बालों, आंखों और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा आवश्यक है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 19, 2020 5:05 PM IST

मांसाहार के शौकीन लोगों के लिए यूं तो ओमेगा-3 प्राप्त करने के बहुत सारे स्त्रोत हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि शाकाहारियों के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड के स्रोतों की कमी है। हां, लोगों को उनका ज्ञान कम है। उन लोगों को बता दें कि ओमेगा 3 एक ऐसा पोषक तत्व है, जिसका हमारा शरीर खुद से उत्पादन नहीं कर सकता है। ओमेगा-3, एक आवश्यक फैटी एसिड हैं जो आपके शरीर के मस्तिष्क, त्वचा, जोड़ों, हड्डियों, बालों, आंखों और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा आवश्यक है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि शाकाहारियों के लिए इसके स्त्रोतों की कमी है। इस लेख में हम आपको बताएंगे ओमेगा 3 के 3 प्रकार के बारे में, जो प्राकृतिक रूप में उपलब्ध हैं।

1. एएलए (अल्फा-लिनोलेनिक एसिड)

2. डीएचए (डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड)

3. ईपीए (इकोसैपेंटेनोइक एसिड)

ALA प्लांट बेस्ड खाद्य स्रोतों में पाए जाता हैं और अन्य दो पशु आधारित खाद्य स्रोतों जैसे डेयरी और मांस में पाए जाते हैं। इस प्रकार सबसे अच्छा खाद्य पदार्थ स्रोत जिसे आप ओमेगा 3 की अच्छी मात्रा प्राप्त करने के लिए अपने आहार में शामिल कर सकते हैं वे ये हैं खासकर तब, जब आप शाकाहारी हैं।

1. अखरोट

अखरोट, ओमेगा 3 का सबसे अच्छा स्रोत होना चाहिए क्योंकि 30 ग्राम अखरोट के सेवन से आप 2.6gm ग्राम ओमेगा-3 फैटी एसिड प्राप्त कर सकते हैं।

केवल एक चीज जिसे आपको सुनिश्चित करना है कि एक रात पहले अखरोट को भिगो लें, ताकि सभी एंटीन्यूट्रियंट (गर्मी) कम हो जाए।

आप इस तरह से अखरोट को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं?

  • आप उन्हें सुबह सबसे पहले (खाली पेट) खा सकते हैं।
  • आप उन्हें अपने ओट्स / दलिया में डाल सकते हैं।
  • आप उन्हें स्मूदी में डालकर भी खा सकते हैं।

सोने से पहले आप इसे एक गिलास दूध के साथ ले सकते हैं क्योंकि ये एक अच्छे फैट की तरह आपके शरीर को आराम करने और अच्छे हार्मोन का उत्पादन करने में मदद करेंगे। मूल रूप से, कोई भी व्यक्ति अखरोटों को अपने आहार में शामिल कर सकता है, क्योंकि वे वास्तव में आपके शरीर के लिए पौष्टिक होते हैं।

2. चिया बीज

चिया बीच भी ओमेगा 3 का एक बड़ा स्रोत है, जिसका स्वाद भी अच्छा होता है और आप इसे अपनी स्मूदी, अपने दलिया, आदि में डाल सकते हैं। आप चाहे तो कभी-कभी अपने नारियल पानी में कुछ चिया बीज भी मिलाकर पी सकते हैं। इससे स्वाद के साथ-साथ आपको पोषण भी प्राप्त होगा।

3. अलसी सीड्स

आप अपनी व्यक्तिगत पसंदीदा के कारण भी इन बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। भले ही इनमें स्वादी की मात्रा कम हो लेकिन इनमें ओमेगा 3 की अच्छी मात्रा होती है और इसलिए आप इन्हें अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

4.बीन्स

बीन्स जैसे राजमा में भी ओमेगा 3 की अच्छी मात्रा होती है, जिसके कारण आप कई लोग इसे आसानी से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source