... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 24, 2020 1:16 PM IST
शरीर के अंदर घुसे प्रदूषण को बाहर निकाल फेंकेंगे ये 5 फूड, तेजी से बढ़ाएंगे आपकी इम्यूनिटी और बनाएंगे हेल्दी
हेल्दी रहने के लिए जरूरी है सही खान-पान और सही खान-पान तभी सही हो सकता है जब हेल्दी फूड्स खाएं। हेल्दी फूड्स के चक्कर में हम कभी-कभार ऐसे चीजें खा बैठते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होती है। कुछ लोग हेल्दी फूड्स के लिए गूगल भी करते हैं और उनकी तस्वीरें देखकर बाहर मार्केट में जाकर उन्हें खरीदने की कोशिश करते हैं लेकिन ये चीजें इतनी महंगी होती है कि हर किसी के लिए इन्हें खरीद पाना मुश्किल होता है। अगहर आप भी इस दुविधा का शिकार हैं तो अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। इस लेख में हम आपको ऐसे 4 सस्ते पौष्टिक फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके आस-पास ही मौजूद हैं और बेहद सस्ते भी हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये 4 फूड्स।
केल, दुनिया के सबसे हेल्दी खाद्य पदार्थों में से एक है और ये आपके आस-पास मौजूद सबसे सस्ते हेल्दी विकल्पों में से एक है। बीते काफी वर्षों से केल स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसंधान का विषय रहा है और विशेषज्ञों का मानना है कि हमें केल का सेवन जरूर करना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, केल में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और साथ ही इसमें फैट बिल्कुल भी नहीं होता है। वसा मुक्त होने के साथ-साथ इसमें विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट और प्राकृतिक फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। केल आपको कई अन्य खाद्य पदार्थों से बेहतर महसूस कराने में मदद कर सकता है। वहीं बात करें इसके स्वाद की तो इसका स्वाद थोड़ा कड़वा हो सकता है लेकिन अगर आप इसे चावल और ब्रेड के साथ लेंगे तो काफी कम संभावना है कि आपका ध्यान कड़वेपन पर जाए।
दुनियाभर के कई हिस्सों में सी वीड या समुद्री जंगली घास, सदियों से स्वस्थ आहार का एक अहम हिस्सा रही है। दरअसल समुद्री घास वास्तव में एक असाधारण पौष्टिक भोजन है, क्योंकि इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, और मैंगनीज जैसे खनिजों से लैस होता है, जो कि कुछ अन्य प्रकार के फलों या सब्जियों में आसानी से नहीं पाया जा सकता है। समुद्री घास में ढेरों एंटी-ऑक्सिडेंट होते हैं, जो सूजन को कम करने और कुछ स्वास्थ्य स्थितियों से उबरने में भी आपकी मदद कर सकते हैं।
लहसुन लगभग भारत के हर घर में प्रयोग किया जाना वाला एक ऐसा फूड है, जिसके अनेकों फायदे हैं। आपमें से अधिकांश लोग इसके फायदों से भलीभांति परिचित होंगे। भले ही आप इसका सेवन अपने घरों में न करें लेकिन लेकिन लहसुन का प्रयोग अक्सर बर्गर, स्पेगेटी सॉस सूप, स्टॉज और रोस्ट्स में प्रयोग किया जाता है, सभी प्रकार के व्यंजनों में ये उनके स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। लहसुन में विटामिन सी, बी 1 और बी 6 की उच्च मात्रा पाई जाती है। यह कैल्शियम, पोटेशियम, तांबे, मैंगनीज और सेलेनियम से भी भरपूर होता है और लहसुन आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।
अगर आप ऐसे सस्ते खाद्य पदार्थों की तलाश कर रहे हैं जो पौष्टिकता में भरपूर होते हैं तो आपके लिए प्रोटीन और विटामिन से भरपूर शेल फिश बड़ी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें कम वसा और कम कैलोरी होती है। शेलफिश दुनिया के सबसे स्वादिष्ट और पोष्टिक तत्वों में से भरपूर खाद्य पदार्थ है। उदाहरण के लिए बड़ी सीप, विटामिन बी 12 के सर्वश्रेष्ठ स्रोतों में से एक माना जाती है, जो सीधे हमारे ऊर्जा के स्तर को प्रभावित कर सकती है। अगर आप जल्दी ही हेल्दी होने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।