
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : October 5, 2023 8:01 AM IST
Khichdi For Weight Loss: वजन घटाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। कुछ लोग जिम में घंटों वर्कआउट करते हैं, तो कुछ डाइट प्लान फॉलो करते हैं। वहीं, कुछ लोग सिर्फ उबला हुआ या सलाद खाना शुरू कर देते हैं। लेकिन कई बार इतनी मेहनत के बावजूद वजन कम होने का नाम ही नहीं लेता है। आपको बता दें कि वजन घटाने के लिए आपको कोई फैंसी डाइट प्लान फॉलो करने की या उबला खाना खाने के जरूरत नहीं है। आप घर में बनी हेल्दी खिचड़ी खाकर भी वजन कम कर सकते हैं। जी हां, खिचड़ी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है। लंच या डिनर में खिचड़ी खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। आज इस लेख में हम आपको 4 तरह की खिचड़ी के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खाकर आप आसानी से वजन घटा सकते हैं।
मूंग दाल की खिचड़ी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ ही वजन घटाने के लिए भी काफी अच्छी होती है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो इसे अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं।
बाजरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से सेहत को कई लाभ होते हैं। साथ ही, यह वजन घटाने में भी मददगार होता है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं, तो लंच या डिनर में बाजरे की खिचड़ी खा सकते हैं। इसे खाने से आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी, जिससे वजन घटाना आसान हो जाएगा।
वजन घटाने के लिए आप मकई की खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप मकई में दाल, सब्जियां और कुछ मसाले डालकर स्वादिष्ट को खिचड़ी बना सकते हैं।
ओट्स खिचड़ी काफी फायदेमंद और टेस्टी होती है। ओट्स को वेट लॉस के लिए काफी अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैंगनीज और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप लंच डिनर में ओट्स की खिचड़ी खा सकते हैं। इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा बहुत कम होती है। वहीं, इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
वजन घटाने के लिए आप अपनी डाइट में खिचड़ी को शामिल कर सकते हैं। इससे आपको पेट लंबे समय तक फुल रहेगा, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।