Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्याज तो रोज खाते होंगे लेकिन क्या प्याज के इन 4 खास फायदों को जानते हैं आप?

न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में प्याज का खूब इस्तेमाल किया जाता है। सलाद के साथ साथ सब्जियों में भी प्याज खाना खूब पसंद किया जाता है। इसके अलावा प्याज खाने के अपने हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो।

प्याज तो रोज खाते होंगे लेकिन क्या प्याज के इन 4 खास फायदों को जानते हैं आप?

Written by Atul Modi |Updated : March 10, 2023 1:40 PM IST

किचन में ऐसी कई सब्जियां होती हैं जिनका इस्तेमाल हम हर दिन करते हैं, बल्कि कुछ सब्जियों के बिना हमारी डिश कम्प्लीट ही नहीं मानी जाती है। जिसमें से एक है प्याज। प्याज आपके खाने में जान डालने का काम करता है। इतना ही नहीं काफी लोग प्याज का सेवन सलाद के रूप में भी करते हैं। हालांकि प्याज नेचुरल भोज्य पदार्थों में से एक होता है, जो स्वास्थ्य पर काफी असर डालता है। प्याज की मदद से शरीर से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्याज जीनस एलियम से सम्बंधित होता है। ज्यादातर लोग हर साल करीब 20 पाउंड्स प्याज का सेवन कच्चा, पकाकर या फिर आचार के रूप में करते हैं। पीले, लाल, सफ़ेद, बैंगनी, स्पेनिश और विदालिया जैसी वरायटी प्याज में सबसे ज्यादा खाई जाती है। प्याज के मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें कुल फैट, संतृप्त फैट, ट्रांस फैट और कोलेस्ट्रोल की मात्रा 0 है, सोडियम 3 मिलीग्राम, पोटेशियम 0 मिलीग्राम, कुल कर्बोहाईड्रेट 7 ग्राम, डाइट्री फाइबर 1 ग्राम, चीनी 3 ग्राम, प्रोटीन 1 ग्राम होता है। इसके अलावा आपकी कैलोरी की जरूरतों के आधार पर आपके दैनिक मान ज्यादा या कम हो सकते हैं।

प्याज खाने के फायदे - Pyaj Khane Ke Fayde

प्याज विटामिन समेत खनिज और फाइबर का काफी अच्छा खासा स्रोत होता है। जो कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स देने का काम करता है।

Also Read

More News

कैंसर का खतरा करे कम

प्याज कई तरह के रसायनों का खजाना माना जाता है। जो कैंसर से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा प्याज में क्वेरसेटिन नाम का पोषक तत्व होता है, जो सबसे समृद्ध पोषक तत्वों में से एक होता है। इसका काम कैंसर पैदा करने वाले तत्वों की निर्माण को रोकना है। प्याज के सेवन से लंग्स कैंसर होने का खतरा कम रहता है।

दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा करे कम

प्याज में कार्बनिक सल्फर यौगिक होते हैं। इन यौगिकों की वजह से ही प्याज का स्वाद तीखा और तेज होता है। प्याज में कार्बनिक सल्फर यौगिक के तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रोल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं और खून के थक्कों को तोड़ने में भी मददगर होते हैं। साथ ही दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। प्याज को पकाकर खाने से अच्छा है कि कच्चा ही खाया जाए।

डायबिटीज रहे कंट्रोल

प्याज में क्वार्सेटिन और कार्बनिक सल्फर यौगिक दोनों इंसुलिन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। जिस वजह से डायबिटीज के मरीजों के लिए प्याज का सेवन करना जरूरी होता है।

अल्जाइमर की बीमारी का खतरा हो कम

फ्लेवोनॉयड्स खास तौर से प्याज में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। शोध के मुताबिक जो लोग अपनी डाइट में फ्लेवोनॉयड्स को शामिल करते हैं, उन्हें अल्जाइमर बिमारी होने का खतरा कम रहता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

प्याज खाने की सिर्फ एक ही समस्या का आपको सामना करना पड़ सकता है। वो है शरीर से आने वाली अप्रिय गंध। जो कुछ समय बाद खुद ब खुद चली जाती है। आप जब भी प्याज को तैयार करें, तो इस बात का ध्यान रखें कि, इसे परोसने के कुछ समय पहले ही तैयार करें। क्योंकि पहले से ही प्याज काट देने से गंध लंबे समय तक रह सकती है। प्याज को हर रोज खाने की सलाह दी जाती है। ताकि इससे शरीर स्वस्थ रहे।

About the Author

... Read More