ब्रेकफास्‍ट, लंच और डिनर करने के दौरान फॉलो करेंगे ये 4 आयुर्वेदिक रूल्‍स तो 'रोग' रहेंगे कोसो दूर, पढें एक्‍सपर्ट की सलाह

Ayurvedic Diet Rules: क्या आप भी दुविधा में फंसे हुए हैं कि आपके खाने का तरीका उचित नहीं है तो जानिए डॉक्टर दीक्षा भवसार के द्वारा बताए हुए इन नियमों को।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : January 28, 2021 5:52 PM IST

खाने पीने को लेकर हम हर दिन नई बातें सुनते हैं और आश्चर्य करते हैं कि क्या आज तक हमारा खाना खाने का ढ़ंग गलत था? यदि आप भी इसी दुविधा में पड़े हुए हैं तो आपको खाना खाते समय आयुर्वेद द्वारा दिए कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों को पालन करने से आपको बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे। इन नियमों से आप कभी बोर भी नहीं होंगे तो आइए जानते हैं आयुर्वेदिक डाइट के 4 मुख्य नियम जो आपको अवश्य पता होने चाहिए।

ब्रेकफास्‍ट, लंच और डिनर से जुड़े महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक नियम

1. अपनी हर मील में 6 प्रकार के स्वादों को शामिल करें

आयुर्वेद के अनुसार आपको अपनी हर मील में हर 6 प्रकार के स्वादों को शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से आपको एक अनोखी ऊर्जा मिलती है, जिससे आप हर समय अच्छा महसूस करते हैं व आपका मन भी सभी प्रकार के स्वाद मिलने से खुश रहता है। ऐसा करने के लिए आप अपनी हर मील में थोड़ा-थोड़ा नमक, थोड़ा बहुत नींबू का खट्टापन, मिर्ची आदि मसालों जैसे 6 प्रकार के मसालों का स्वाद शामिल कर सकते हैं। इससे आपको एक बहुत ही स्वादिष्ट भोजन मिलेगा।

2. सोने के 3 घंटे पहले तक खाना खाएं

जब हम सोते हैं तो हमारा शरीर स्वयं को रिपेयर व रिस्टोर करता है। इस समय के दौरान हमारा पाचन भी होता है और हमारी मानसिक व अंदरुनी शारीरिक क्रियाएं अपना कार्य सुचारू रूप से करती हैं। यदि आप देर रात तक भोजन करते हैं तो इससे आपका शरीर खाने के पाचन में व्यस्त हो जाता है और आपके जज्बातों व शारीरिक चोटों को भरने में असमर्थ रहता है। इसलिए आपको सोने के लगभग 3 घंटे पहले अपना रात्रि भोजन कर लेना चाहिए और रात का भोजन भी ज्यादा हैवी न करें। बल्कि कुछ हल्का फुल्का ही खाएं। आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपका कैलोरी खर्च आपके कैलोरी सेवन से अधिक हो। इस तरह आप देर शाम स्नैकिंग से वजन नहीं बढ़़ेगा।यही नहीं आप सुबह बहुत बेहतर महसूस करेंगे।

3. ब्रेकफास्‍ट, लंच और डिनर के बीच में हर्बल चाय पीएं

चाय न केवल एक ड्रिंक होती है, बल्कि यह आपके लिए ऊर्जा व रिचार्ज होने का एक स्रोत है। पर यदि आप ज्यादा चाय पीते हैं तो यह भी आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए आपको मील के बीच में कभी कभार चाय ले लेनी चाहिए, वह भी आधे कप से ज्यादा नहीं।आप किसी भी हर्बल चाय को अपनी मील के बीच में शामिल कर सकते हैं। यह आपके शरीर के लिए भी लाभदायक होती है और आपके शरीर में चाय के लिए होने वाली क्रेविंग को भी शांत करती है।

4. दिन का सबसे महत्वपूर्ण दोपेहर का भोजन समय पर लें

यदि आप अपने दिन के सबसे बड़ी मील लंच टाइम या दोपहर में खाते हैं तो आपका शरीर उस खाने को अच्छी तरह प्रयोग कर पाएगा। इस समय आपका शरीर अपनी अंदरुनी शक्तियों का सबसे अच्छे प्रकार से प्रयोग करता है और आपके खाने को ब्रेकडाउन करने में भी आसानी होगी। ऐसे में दोपहर में कुछ भी हैवी खाने का सबसे अच्छा समय होता है क्योंकि इस समय आपके शरीर की पाचन क्रिया दिन में ज्यादा एक्टिव होती है। यदि आप इन टिप्स को फॉलो करते हैं तो आप स्वस्थ रहेंगे और आपके खाने का ढ़ंग भी पहले से बेहतर होगा। इसलिए इन नियमों का नियमित रूप से जरूर फॉलो करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source